मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1406–1380 BC

Conquest of Canaan

Joshua leads Israel across the Jordan into the promised land, defeating the Canaanite kingdoms one by one.

658 वचन · 1 पुस्तक शामिल

  1. यहोशू १९:३१लगभग १४४३ ई.पू.

    यह आशेर गोत्र को, उनके परिवारों के अनुसार दी गयी मीरास थी; ये नगर तथा उनके साथ इनके गांव भी.

  2. यहोशू १९:३२लगभग १४४३ ई.पू.

    छठा पासा नफताली वंशजों के पक्ष में पड़ा; नफताली वंशजों के लिए उनके परिवारों के अनुसार.

  3. यहोशू १९:३३लगभग १४४३ ई.पू.

    उनकी सीमा प्रारंभ हुई थी हेलेफ से, सानन्‍नीम के बांज वृक्ष से अदामी-नेकेब, यबनेएल से लेकर लक्कूम तक और यरदन नदी पर जाकर समाप्‍त हो गई.

  4. यहोशू १९:३४लगभग १४४३ ई.पू.

    उसके बाद सीमा पश्चिम में अज़नोथ-ताबोर की ओर मुड़ गई और बढ़ते हुए वहां से हूक्कोक पहुंची. वहां से वह ज़ेबुलून की ओर बढ़ी, जो दक्षिण में है. वहां उसने पश्चिम में आशेर को स्पर्श किया तथा पूर्व में यरदन तटवर्ती यहूदिया को.

  5. यहोशू १९:३५लगभग १४४३ ई.पू.

    वहां ये गढ़नगर थे: ज़िद्दीम, ज़ेर, हम्माथ, रक्कथ, किन्‍नेरेथ,

  6. यहोशू १९:३६लगभग १४४३ ई.पू.

    अदामा, रामाह, हाज़ोर,

  7. यहोशू १९:३७लगभग १४४३ ई.पू.

    केदेश, एद्रेइ, एन-हाज़ेर,

  8. यहोशू १९:३८लगभग १४४३ ई.पू.

    यिरओन, मिगदल-एल, होरेम, बेथ-अनात तथा बेथ-शेमेश; इनके गांवों सहित ये उन्‍नीस नगर.

  9. यहोशू १९:३९लगभग १४४३ ई.पू.

    यह उनके परिवारों के अनुसार नफताली गोत्र को दी गयी मीरास थी; ये सभी नगर, उनके गांवों के साथ.

  10. यहोशू १९:४०लगभग १४४३ ई.पू.

    सातवां पासा दान गोत्र के कुलों के पक्ष में उनके परिवारों के अनुसार पड़ा.

  11. यहोशू १९:४१लगभग १४४३ ई.पू.

    उनकी मीरास की सीमा थी: ज़ोराह तथा एशताओल, ईर-शेमेश,

  12. यहोशू १९:४२लगभग १४४३ ई.पू.

    शअलब्बीन, अय्जालोन, यिथला,

  13. यहोशू १९:४३लगभग १४४३ ई.पू.

    एलोन, तिमनाह, एक्रोन,

  14. यहोशू १९:४४लगभग १४४३ ई.पू.

    एलतकेह, गिब्बथोन, बालाथ,

  15. यहोशू १९:४५लगभग १४४३ ई.पू.

    येहुद, बेने-बरक, गथ-रिम्मोन,

  16. यहोशू १९:४६लगभग १४४३ ई.पू.

    मे-यरकोन अर्थात् यरकोन की जल राशि, रक्कोन तथा योप्पा से लगी हुई सीमा.

  17. यहोशू १९:४७लगभग १४४३ ई.पू.

    (दान के वंशजों की सीमा इनके भी आगे गई है; क्योंकि दान वंशजों ने लेशेम पर आक्रमण किया और उसे अधीन कर लिया. तत्पश्चात उन्होंने उस पर तलवार का प्रहार किया, उन पर अधिकार कर वे उसमें बस गए और उसे अपने पूर्वज के नाम के आधार पर लेशेम-दान नाम दिया.)

  18. यहोशू १९:४८लगभग १४४३ ई.पू.

    ये नगर उनके गांवों के साथ दान के गोत्र की, उनके परिवारों के अनुसार उनकी मीरास हो गए.

  19. यहोशू १९:४९लगभग १४४३ ई.पू.

    जब मीरास के लिए सीमा के अनुसार बंटवारे की प्रक्रिया पूर्ण हो गई, इस्राएल वंशजों ने नून के पुत्र यहोशू को अपने मध्य एक मीरास प्रदान की.

  20. यहोशू १९:५०लगभग १४४३ ई.पू.

    याहवेह के आदेश के अनुसार उन्होंने यहोशू को वही नगर प्रदान किया, जिसकी उन्होंने याचना की थी—एफ्राईम के पर्वतीय प्रदेश में तिमनथ-सेरह. यहोशू ने इस नगर का निर्माण किया और वहीं बस गए.

  21. यहोशू १९:५१लगभग १४४३ ई.पू.

    ये ही हैं वे क्षेत्र, जो पुरोहित एलिएज़र, नून के पुत्र यहोशू तथा इस्राएल वंशजों के गोत्रों के परिवारों के प्रधानों ने शीलो में याहवेह के समक्ष मिलनवाले तंबू के प्रवेश पर आवंटित की. इस प्रकार समस्त भूमि का विभाजन सम्पन्‍न हो गया.

  22. यहोशू २०:१लगभग १४४३ ई.पू.

    फिर याहवेह ने यहोशू से कहा:

  23. यहोशू २०:२लगभग १४४३ ई.पू.

    “इस्राएल वंश से कहो, कि मैंने मोशेह के द्वारा जैसा तुमसे कहा था, कि अपने लिए शरण के शहर बनाओ,

  24. यहोशू २०:३लगभग १४४३ ई.पू.

    ताकि यदि किसी व्यक्ति से अनजाने में किसी की हत्या हो जाए, तब विरोधियों से अपने आपको बचाने के लिए उस शरण के शहर में जाकर छिप सके.

  25. यहोशू २०:४लगभग १४४३ ई.पू.

    वो व्यक्ति अपनी भूल-चूक को बुजुर्गों को बताए और वे उसे नगर के अंदर ले लें, और उसे ठहरने को जगह दे, ताकि वह उनके साथ रहने लगे.