मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1406–1380 BC

Conquest of Canaan

Joshua leads Israel across the Jordan into the promised land, defeating the Canaanite kingdoms one by one.

658 वचन · 1 पुस्तक शामिल

  1. यहोशू १८:९लगभग १४४३ ई.पू.

    तब वे लोग उस देश में गए और पूरे देश में घूमें, तथा नगरों के अनुसार सात भागों में इसके बारे में पुस्तक में लिखा, और वे शीलो के पड़ाव में यहोशू के पास वापस आए.

  2. यहोशू १८:१०लगभग १४४३ ई.पू.

    यहोशू ने उधर उनके लिए याहवेह से बिनती की, और इस्राएल के लिए उनके भागों के अनुसार भूमि को बांट दिया.

  3. यहोशू १८:११लगभग १४४३ ई.पू.

    भूमि का सबसे पहला हिस्सा बिन्यामिन गोत्र को मिला. उनके परिवारों की संख्या के अनुसार चिट्ठी डाली गई, उन्हें यहूदाह तथा योसेफ़ के गोत्रों के बीच की भूमि पर अधिकार दिया गया.

  4. यहोशू १८:१२लगभग १४४३ ई.पू.

    उत्तर दिशा में उनकी सीमा यरदन से होते हुए, येरीख़ो के उत्तरी ढाल से होकर, पर्वतीय क्षेत्र से होते हुए, पश्चिम दिशा में मिल जाती है, और बेथ-आवेन पर जाकर रुक जाती है.

  5. यहोशू १८:१३लगभग १४४३ ई.पू.

    वहां से लूज़ की ओर से होकर बेथेल से दक्षिण दिशा में बढ़ती है. जहां से अटारोथ-अद्दार, जो पहाड़ी के निकट है, और बेथ-होरोन के दक्षिण में है.

  6. यहोशू १८:१४लगभग १४४३ ई.पू.

    वहां से पश्चिम से होकर दक्षिण की ओर मुड़ जाती है, और किरयथ-बाल पर जाकर समाप्‍त होती है, जो नगर यहूदाह गोत्र के अधीन था, और पश्चिमी सीमा में है.

  7. यहोशू १८:१५लगभग १४४३ ई.पू.

    दक्षिण की सीमा किरयथ-यआरीम से शुरू होकर, पश्चिम दिशा से बढ़ते हुए नेफतोआह जल के सोते तक पहुंचती है.

  8. यहोशू १८:१६लगभग १४४३ ई.पू.

    वह सीमा बढ़ती हुई बेन-हिन्‍नोम घाटी में स्थित पहाड़ी के पास पहुंचती है, जो उत्तर में रेफाइम की घाटी में है; और हिन्‍नोम, दक्षिण में यबूसियों का ढाल है, जो एन-रोगेल की ओर बढ़ जाती है.

  9. यहोशू १८:१७लगभग १४४३ ई.पू.

    यह उत्तर दिशा से होती हुई एन-शेमेश से गलीलोथ पहुंचती है, जो अदुम्मीम चढ़ाई के पास है. वहां से सीमा रियूबेन के पुत्र बोहन की शिला की ओर बढ़ती है.

  10. यहोशू १८:१८लगभग १४४३ ई.पू.

    यह सीमा अराबाह के ढाल की ओर बढ़कर. उत्तर की ओर से होकर घाटी में पहुंचती है.

  11. यहोशू १८:१९लगभग १४४३ ई.पू.

    सीमा आगे बढ़कर बेथ-होगलाह की बाहरी सीमा से होती हुई, उत्तर की ओर जाती है, जो लवण-सागर की उत्तरी खाड़ी में जाकर यरदन नदी के दक्षिणी मुहाने पर मिल जाती है.

  12. यहोशू १८:२०लगभग १४४३ ई.पू.

    यरदन नदी इसकी पूर्वी सीमा थी. यह उनके परिवारों एवं इसकी चारों ओर की सीमा के अनुसार बिन्यामिन वंश का हिस्सा था.

  13. यहोशू १८:२१लगभग १४४३ ई.पू.

    बिन्यामिन के गोत्र तथा उनके परिवारों के अनुसार उन्हें दिये गये नगर यह थे: येरीख़ो, बेथ-होगलाह, एमेक-कत्सीत्स,

  14. यहोशू १८:२२लगभग १४४३ ई.पू.

    बेथ-अराबाह, सेमाराइम, बेथेल,

  15. यहोशू १८:२३लगभग १४४३ ई.पू.

    अव्वीम, पाराह, ओफ़राह,

  16. यहोशू १८:२४लगभग १४४३ ई.पू.

    कफर-अम्मोनी, ओफनी तथा गेबा; ये सभी बारह नगर, उनके गांवों सहित.

  17. यहोशू १८:२५लगभग १४४३ ई.पू.

    गिबयोन, रामाह, बएरोथ,

  18. यहोशू १८:२६लगभग १४४३ ई.पू.

    मित्सपेह, कफीराह, मोत्साह,

  19. यहोशू १८:२७लगभग १४४३ ई.पू.

    रेकेम, यिरपएल, थरअलाह,

  20. यहोशू १८:२८लगभग १४४३ ई.पू.

    त्सेलाह, एलेफ तथा यबूसी नगर, अर्थात् येरूशलेम, गिबियाह तथा किरयथ—ये चौदह नगर, उनके गांवों सहित. बिन्यामिन वंश को, उनके परिवारों के अनुसार मिला हुआ हिस्सा यह था.

  21. यहोशू १९:१लगभग १४४३ ई.पू.

    दूसरा पासा शिमओन गोत्र के नाम पड़ा, शिमओन वंशजों के कुलों के नाम, उनके परिवारों के अनुसार. उनकी मीरास यहूदाह गोत्रजों की मीरास के मध्य हो गई.

  22. यहोशू १९:२लगभग १४४३ ई.पू.

    परिणामस्वरूप, मीरास के रूप में: उन्हें बेअरशेबा अथवा शीबा, मोलादाह,

  23. यहोशू १९:३लगभग १४४३ ई.पू.

    हाज़र-शूआल, बालाह, एज़ेम,

  24. यहोशू १९:४लगभग १४४३ ई.पू.

    एलतोलद, बतूल, होरमाह,

  25. यहोशू १९:५लगभग १४४३ ई.पू.

    ज़िकलाग, बेथ-मरकाबोथ, हाज़र-सूसाह,