Skip to content

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना १:१लगभग १४९० ई.पू.

    इस्राएल के घराने के मिस्र देश से निकल जाने के बाद दूसरे वर्ष के दूसरे महीने की पहली तारीख पर सीनायी के निर्जन प्रदेश में मिलनवाले तंबू में याहवेह ने मोशेह को यह आज्ञा दी:

  2. गणना १:२लगभग १४९० ई.पू.

    “इस्राएल के घराने की सारी सभा की, उनके परिवारों की, उनके पितरों के अनुसार हर एक पुरुष की, व्यक्तिगत रूप से गिनती करना.

  3. गणना १:३लगभग १४९० ई.पू.

    यह आलेख उन सभी का होगा, जिनकी अवस्था बीस वर्ष तथा इससे अधिक की है, इस्राएल में जो भी युद्ध के लिए योग्य हैं, तुम तथा अहरोन उनके दल के अनुसार उनकी गिनती करोगे.

  4. गणना १:४लगभग १४९० ई.पू.

    इसके अलावा तुम्हारे साथ हर एक गोत्र का एक व्यक्ति पितरों का प्रधान रहेगा.

  5. गणना १:५लगभग १४९० ई.पू.

    “तुम्हारी सहायता के लिए ठहराए गए पुरुषों के नाम ये हैं: “रियूबेन से शेदेउर का पुत्र एलिज़ुर;

  6. गणना १:६लगभग १४९० ई.पू.

    शिमओन से ज़ुरीशद्दाय का पुत्र शेलुमिएल;

  7. गणना १:७लगभग १४९० ई.पू.

    यूदाह से अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन;

  8. गणना १:८लगभग १४९० ई.पू.

    इस्साखार से ज़ुअर का पुत्र नेथानेल;

  9. गणना १:९लगभग १४९० ई.पू.

    ज़ेबुलून से हेलोन का पुत्र एलियाब;

  10. गणना १:१०लगभग १४९० ई.पू.

    योसेफ़ के पुत्रों में से: एफ्राईम में से अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा; मनश्शेह में से पेदाहज़ुर का पुत्र गमालिएल;

  11. गणना १:११लगभग १४९० ई.पू.

    बिन्यामिन से गिदयोनी का पुत्र अबीदान;

  12. गणना १:१२लगभग १४९० ई.पू.

    दान से अम्मीशद्दाय का पुत्र अहीएज़र;

  13. गणना १:१३लगभग १४९० ई.पू.

    आशेर से ओखरन का पुत्र पागिएल;

  14. गणना १:१४लगभग १४९० ई.पू.

    गाद से देउएल का पुत्र एलियासाफ़;

  15. गणना १:१५लगभग १४९० ई.पू.

    नफताली से एनन का पुत्र अहीरा.”

  16. गणना १:१६लगभग १४९० ई.पू.

    ये वे व्यक्ति थे, जिनका चुनाव सारी सभा में किया गया. ये पैतृक गोत्रों के प्रधान तथा इस्राएल के गोत्र के प्रमुख थे.

  17. गणना १:१७लगभग १४९० ई.पू.

    फिर मोशेह तथा अहरोन ने इन चुने हुए व्यक्तियों को अपने साथ लिया,

  18. गणना १:१८लगभग १४९० ई.पू.

    तथा उन्होंने सारी सभा को इकट्ठा कर लिया, यह दूसरे महीने की पहली तारीख थी. फिर सभी ने अपने पूर्वजों के नाम के अनुसार और अपने गोत्रों एवं परिवारों के अनुसार, जितने भी बीस वर्ष अथवा इससे अधिक आयु के थे, व्यक्तिगत रूप से अपना अपना पंजीकरण करवाया,

  19. गणना १:१९लगभग १४९० ई.पू.

    ठीक जैसा याहवेह ने मोशेह को आदेश दिया था. इस प्रकार मोशेह द्वारा सीनायी निर्जन प्रदेश में यह जनगणना पूरी हुई.

  20. गणना १:२०लगभग १४९० ई.पू.

    इस्राएल के प्रथमजात रियूबेन के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके पितरों के कुटुंब, एवं परिवारों के अनुसार.

  21. गणना १:२१लगभग १४९० ई.पू.

    इस प्रकार रियूबेन के गोत्र के 46,500 पुरुष नामांकित कर लिए गए.

  22. गणना १:२२लगभग १४९० ई.पू.

    शिमओन के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार;

  23. गणना १:२३लगभग १४९० ई.पू.

    शिमओन के गोत्र से 59,300.

  24. गणना १:२४लगभग १४९० ई.पू.

    गाद के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  25. गणना १:२५लगभग १४९० ई.पू.

    गाद के गोत्र से 45,650.