मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना १:२६लगभग १४९० ई.पू.

    यहूदाह के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  2. गणना १:२७लगभग १४९० ई.पू.

    यहूदाह के गोत्र से 74,600.

  3. गणना १:२८लगभग १४९० ई.पू.

    इस्साखार के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  4. गणना १:२९लगभग १४९० ई.पू.

    इस्साखार के गोत्र से 54,400.

  5. गणना १:३०लगभग १४९० ई.पू.

    ज़ेबुलून के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  6. गणना १:३१लगभग १४९० ई.पू.

    ज़ेबुलून के गोत्र से 57,400.

  7. गणना १:३२लगभग १४९० ई.पू.

    योसेफ़-पुत्र: एफ्राईम के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  8. गणना १:३३लगभग १४९० ई.पू.

    एफ्राईम के गोत्र से 40,500.

  9. गणना १:३४लगभग १४९० ई.पू.

    योसेफ़-पुत्र मनश्शेह के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  10. गणना १:३५लगभग १४९० ई.पू.

    मनश्शेह के गोत्र से 32,200.

  11. गणना १:३६लगभग १४९० ई.पू.

    बिन्यामिन के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  12. गणना १:३७लगभग १४९० ई.पू.

    बिन्यामिन के गोत्र से 35,400.

  13. गणना १:३८लगभग १४९० ई.पू.

    दान के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  14. गणना १:३९लगभग १४९० ई.पू.

    दान के गोत्र से 62,700.

  15. गणना १:४०लगभग १४९० ई.पू.

    आशेर के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  16. गणना १:४१लगभग १४९० ई.पू.

    आशेर के गोत्र से 41,500.

  17. गणना १:४२लगभग १४९० ई.पू.

    नफताली के वंशज: बीस अथवा इससे अधिक आयु के वे सारे पुरुष, जो युद्ध के लिए योग्य थे, उनके कुटुंब, उनके पितरों एवं परिवारों के अनुसार,

  18. गणना १:४३लगभग १४९० ई.पू.

    नफताली के गोत्र से 53,400.

  19. गणना १:४४लगभग १४९० ई.पू.

    ये सभी वे हैं, जो मोशेह तथा अहरोन और इस्राएल के बारह गोत्र के प्रधानों द्वारा जो अपने-अपने परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस गणना में गिने गए थे.

  20. गणना १:४५लगभग १४९० ई.पू.

    फिर उनके पितरों के अनुसार बीस वर्ष तथा इससे अधिक अवस्था के युद्ध के लिए योग्य इस्राएल के सभी पुरुषों की गिनती की गई.

  21. गणना १:४६लगभग १४९० ई.पू.

    गणित पुरुषों की संख्या कुल 6,03,550 हुई.

  22. गणना १:४७लगभग १४९० ई.पू.

    किंतु लेवियों के गोत्र की गिनती उनके पितरों के अनुसार उनमें नहीं की गई.

  23. गणना १:४८लगभग १४९० ई.पू.

    क्योंकि याहवेह मोशेह को यह संदेश दे चुके थे:

  24. गणना १:४९लगभग १४९० ई.पू.

    “मात्र लेवी गोत्र की गिनती न की जाए, वे इस्राएल के घराने की गिनती में शामिल नहीं होंगे.

  25. गणना १:५०लगभग १४९० ई.पू.

    किंतु तुम लेवियों को साक्षी के तंबू, इससे संबंधित सारी सज्जा तथा इसकी सारी सामग्री के लिए नियुक्त करोगे. वे ही साक्षी के तंबू तथा इससे संबंधित सारी वस्तुओं को उठाया करेंगे, वे ही इनके रख रखाव के अधिकारी होंगे. इसके अलावा वे साक्षी के तंबू के आस-पास पड़ाव डाला करेंगे.