मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना १:५१लगभग १४९० ई.पू.

    जब कभी साक्षी के तंबू को यात्रा के पहले गिराना आवश्यक हो, तब लेवी ही इसे गिराएंगे, तथा जब कभी पड़ाव डालना ज़रूरी हो जाए, तो लेवी ही इसे खड़ा करेंगे. इस अवसर पर यदि कोई सामान्य व्यक्ति निकट आ जाए, उसे मृत्युदण्ड दिया जाए.

  2. गणना १:५२लगभग १४९० ई.पू.

    सारा इस्राएल अपने-अपने दल के अनुसार डेरा डालेगा, हर एक अपने-अपने ठहराए गए समूह में तथा अपने-अपने झंडे के निकट डेरा डाला करेगा.

  3. गणना १:५३लगभग १४९० ई.पू.

    किंतु लेवी हमेशा ही साक्षी के तंबू के आस-पास ही पड़ाव डाला करेंगे कि इस्राएल के घराने पर मेरा क्रोध न भड़के. तब लेवी ही साक्षी के तंबू के अधिकारी होंगे.”

  4. गणना १:५४लगभग १४९० ई.पू.

    इस्राएल के घराने ने यही किया, जैसा याहवेह द्वारा मोशेह को आज्ञा दी गई थी.

  5. गणना २:१लगभग १४९० ई.पू.

    याहवेह ने मोशेह तथा अहरोन को यह आज्ञा दी:

  6. गणना २:२लगभग १४९० ई.पू.

    “इस्राएल के वंश प्रत्येक अपने-अपने झंडे के नीचे ही पड़ाव डाला करेंगे. ये झंडे उनके पिता के गोत्रों की निशानी होंगे. वे मिलनवाले तंबू के आस-पास उसकी ओर मुख किए हुए अपने-अपने शिविर खड़े करेंगे.”

  7. गणना २:३लगभग १४९० ई.पू.

    वे, जो अपने शिविर सूर्योदय की दिशा, पूर्व में स्थापित करेंगे, वह होगा यहूदाह गोत्र, वे अपने शिविर अपने झंडे के नीचे स्थापित करेंगे. यहूदाह के गोत्र का प्रधान होगा अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन.

  8. गणना २:४लगभग १४९० ई.पू.

    उनके सैनिकों की संख्या है 74,600.

  9. गणना २:५लगभग १४९० ई.पू.

    उनके निकट होगा इस्साखार का शिविर. इस्साखार के गोत्र का प्रधान होगा ज़ुअर का पुत्र नेथानेल.

  10. गणना २:६लगभग १४९० ई.पू.

    उसके सैनिकों की संख्या है 54,400.

  11. गणना २:७लगभग १४९० ई.पू.

    इसके बाद होगा ज़ेबुलून का शिविर. ज़ेबुलून गोत्र का प्रधान होगा हेलोन का पुत्र एलियाब

  12. गणना २:८लगभग १४९० ई.पू.

    उसके सैनिकों की संख्या है 57,400.

  13. गणना २:९लगभग १४९० ई.पू.

    यहूदाह के शिविर के लिए गिने गए सैनिक, जिन्हें उनके दलों के अनुसार तैयार किया गया था, वे गिनती में 1,86,400 थे. वे सबसे पहले कूच करेंगे.

  14. गणना २:१०लगभग १४९० ई.पू.

    दक्षिण दिशा: ये रियूबेन के झंडे के नीचे उसके सैनिकों का शिविर होगा तथा रियूबेन गोत्र का प्रधान शेदेउर का पुत्र एलिज़ुर होगा.

  15. गणना २:११लगभग १४९० ई.पू.

    उसके सैनिकों की संख्या है 46,500.

  16. गणना २:१२लगभग १४९० ई.पू.

    इसके पास वाला शिविर होगा शिमओन गोत्र का, तथा उनका प्रधान होगा ज़ुरीशद्दाय का पुत्र शेलुमिएल.

  17. गणना २:१३लगभग १४९० ई.पू.

    इनके सैनिकों की संख्या है 59,300.

  18. गणना २:१४लगभग १४९० ई.पू.

    इसके बाद गाद का गोत्र, और इनका प्रधान था देउएल का पुत्र एलियासाफ़.

  19. गणना २:१५लगभग १४९० ई.पू.

    इसके सैनिकों की संख्या है 45,650.

  20. गणना २:१६लगभग १४९० ई.पू.

    रियूबेन के शिविर के गिने गए सैनिकों की संख्या है 1,51,450. ये कूच करते हुए दूसरे स्थान पर रहा करेंगे.

  21. गणना २:१७लगभग १४९० ई.पू.

    इनके बाद मिलन वाला तंबू और लेवियों का शिविर कूच करेगा. लेवियों का शिविर सारे शिविरों के बीच होगा. जिस प्रकार वे अपने शिविर स्थापित करते हैं, उसी क्रम में वे कूच करेंगे; अपने-अपने झंडों के साथ.

  22. गणना २:१८लगभग १४९० ई.पू.

    पश्चिमी दिशा में: उनके झंडे के नीचे एफ्राईम गोत्र की सेना का शिविर होगा. इनका प्रधान होगा अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा.

  23. गणना २:१९लगभग १४९० ई.पू.

    उसकी सेना की, गिन कर लिखी गई संख्या है 40,500.

  24. गणना २:२०लगभग १४९० ई.पू.

    उसके पास होंगे मनश्शेह के गोत्र. उनका प्रधान था पेदाहज़ुर का पुत्र गमालिएल.

  25. गणना २:२१लगभग १४९० ई.पू.

    उनके सैनिकों की संख्या है 32,200.