मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना ३:१३लगभग १४९० ई.पू.

    क्योंकि सभी पहलौठे मेरे हैं. जिस दिन मैंने मिस्र देश में सारे पहिलौठों को मारा, मैंने इस्राएल के घराने में से सभी पहिलौठों को अपने लिए अलग कर लिया था; मनुष्यों एवं पशुओं, दोनों में से. वे मेरे रहेंगे. मैं याहवेह हूं.”

  2. गणना ३:१४लगभग १४९० ई.पू.

    इसके बाद याहवेह ने सीनायी के निर्जन प्रदेश में मोशेह को यह आज्ञा दी,

  3. गणना ३:१५लगभग १४९० ई.पू.

    “तुम लेवी के वंश की, उनके गोत्र तथा उनके परिवारों के अनुसार, गिनती करोगे; हर एक नर बालक की जिसकी आयु एक महीने से अधिक है.”

  4. गणना ३:१६लगभग १४९० ई.पू.

    इसलिये मोशेह ने उन्हें जैसी आज्ञा दी थी, याहवेह की आज्ञा के अनुसार उनकी गिनती की.

  5. गणना ३:१७लगभग १४९० ई.पू.

    उनके नामों के अनुसार लेवी के पुत्र इस प्रकार थे: गेरशोन, कोहाथ, तथा मेरारी.

  6. गणना ३:१८लगभग १४९० ई.पू.

    परिवारों के अनुसार गेरशोन के पुत्र: लिबनी तथा शिमेई.

  7. गणना ३:१९लगभग १४९० ई.पू.

    परिवारों के अनुसार कोहाथ के पुत्र: अमराम, इज़हार, हेब्रोन तथा उज्ज़िएल.

  8. गणना ३:२०लगभग १४९० ई.पू.

    परिवारों के अनुसार मेरारी के पुत्र: माहली तथा मूशी ये ही हैं. लेवियों के परिवार उनके पितरों के घरानों के अनुसार.

  9. गणना ३:२१लगभग १४९० ई.पू.

    गेरशोन से लिबनियों तथा शिमेईयों के परिवारों का गोत्र निकला और ये गेरशोनियों का परिवार कहलाए.

  10. गणना ३:२२लगभग १४९० ई.पू.

    जब एक माह से ऊपर की अवस्था के नर गिने गए; उनकी संख्या 7,500 थी.

  11. गणना ३:२३लगभग १४९० ई.पू.

    गेरशोनियों के परिवारों के लिए यह तय किया गया कि वे साक्षी के तंबू के पीछे पश्चिम दिशा में अपने शिविर डाला करेंगे.

  12. गणना ३:२४लगभग १४९० ई.पू.

    गेरशोनियों के घराने का प्रधान था लाएल का पुत्र एलियासाफ़.

  13. गणना ३:२५लगभग १४९० ई.पू.

    गेरशोन-वंशजों के लिए मिलनवाले तंबू के संबंध में निर्धारित कार्य था साक्षी के तंबू का आंगन, उसके आवरण तथा मिलनवाले तंबू के द्वार का पर्दा,

  14. गणना ३:२६लगभग १४९० ई.पू.

    आंगन के पर्दे, उस आंगन के द्वार का पर्दा, जो वेदी एवं साक्षी के तंबू के चारों ओर है, उसकी डोरियां, जो इनसे संबंधित विधियों के अनुसार प्रयोग की जाती हैं.

  15. गणना ३:२७लगभग १४९० ई.पू.

    कोहाथ से अमरामियों का, इज़हारियों का, हेब्रोनियों का तथा उज्जिएलियों के परिवारों का कुल निकला; ये ही कोहाथियों के परिवार थे.

  16. गणना ३:२८लगभग १४९० ई.पू.

    जब एक महीने से अधिक आयु के हर एक पुरुष की गिनती की गई, तो संख्या 8,600 पाई गई. ये पवित्र स्थान से संबंधित कार्य किया करते थे.

  17. गणना ३:२९लगभग १४९० ई.पू.

    इनके शिविर डालने के लिए ठहराया हुआ स्थान साक्षी के तंबू का दक्षिणी इलाका था.

  18. गणना ३:३०लगभग १४९० ई.पू.

    कोहाथियों के गोत्रों के परिवारों का प्रधान था उज्ज़िएल का पुत्र एलिज़ाफ़ान.

  19. गणना ३:३१लगभग १४९० ई.पू.

    इनके लिए ठहराई हुई ज़िम्मेदारी थी: वाचा का संदूक, मेज़, दीवट, वेदियां, उन्हीं के द्वारा उपयोग किए जानेवाले पवित्र स्थान के सारे बर्तन, पर्दे तथा उनसे संबंधित सारी सेवाएं.

  20. गणना ३:३२लगभग १४९० ई.पू.

    लेवियों का प्रमुख प्रधान था पुरोहित अहरोन का पुत्र एलिएज़र. इसे ही पवित्र स्थान से संबंधित सारी सेवाओं की देखभाल करनी होती थी.

  21. गणना ३:३३लगभग १४९० ई.पू.

    मेरारी से माहलियों तथा मुशियों के परिवारों का कुल निकला, जो मेरारी के परिवार कहलाए.

  22. गणना ३:३४लगभग १४९० ई.पू.

    जब एक महीने से ऊपर की आयु के पुरुष गिने गए; उनकी संख्या 6,200 थी.

  23. गणना ३:३५लगभग १४९० ई.पू.

    मेरारी के कुल के परिवारों का प्रधान था अबीहाइल का पुत्र ज़ूरिएल. इनके शिविर के लिए ठहराया हुआ स्थान साक्षी के तंबू के उत्तर में था.

  24. गणना ३:३६लगभग १४९० ई.पू.

    मेरारी के वंशजों के लिए ठहराया हुआ कार्य यह था: साक्षी के तंबू के चौखट, उसकी छड़ें, उसके खंभे, उसके आधारपात्र, उसका सारा सामान तथा इन सबसे संबंधित सारे कार्य,

  25. गणना ३:३७लगभग १४९० ई.पू.

    तथा आंगन के आस-पास के खंभे तथा उनके आधारपात्र, उनकी खूंटियां तथा उनकी डोरियां.