मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1406–1380 BC

Conquest of Canaan

Joshua leads Israel across the Jordan into the promised land, defeating the Canaanite kingdoms one by one.

658 वचन · 1 पुस्तक शामिल

  1. यहोशू १९:६लगभग १४४३ ई.पू.

    बेथ-लबाओथ तथा शारूहेन; उनके गांवों सहित तेरह नगर.

  2. यहोशू १९:७लगभग १४४३ ई.पू.

    एइन, रिम्मोन, एतेर तथा आशान; चार नगर उनके गांवों सहित.

  3. यहोशू १९:८लगभग १४४३ ई.पू.

    इनके अतिरिक्त इन सभी नगरों के आस-पास के गांव भी, जो बालथ-बएर, नेगेव की सीमा तक फैले हुए थे. यह शिमओन गोत्र के कुलों की उनके परिवारों के अनुसार दी गयी मीरास थी.

  4. यहोशू १९:९लगभग १४४३ ई.पू.

    शिमओन को दी गयी यह मीरास यहूदाह को दी गयी मीरास में से ली गई थी, क्योंकि यहूदाह को दिया गया क्षेत्र उनके लिए अत्यंत विशाल हो गया था. इस प्रकार शिमओन वंशजों ने यहूदाह की मीरास के मध्य अपनी मीरास प्राप्‍त की.

  5. यहोशू १९:१०लगभग १४४३ ई.पू.

    पासा फेंकने पर तीसरा अंश ज़ेबुलून वंशजों के लिए उनके परिवारों के अनुसार निकला. उनकी मीरास की सीमा सारीद तक जा पहुंची.

  6. यहोशू १९:११लगभग १४४३ ई.पू.

    इसके बाद सीमा पश्चिम में मरालाह की दिशा में बढ़ गई, तब इसने दब्बेशेथ का स्पर्श किया और फिर सीमा योकनआम की निकटवर्ती सरिता तक पहुंची.

  7. यहोशू १९:१२लगभग १४४३ ई.पू.

    तब सीमा सारीद से मुड़कर पूर्व में सूर्योदय की दिशा में आगे बढ़ते हुए किसलोथ-ताबोर को स्पर्श किया. यह आगे बढ़ी और दाबरथ तथा याफिया पहुंची.

  8. यहोशू १९:१३लगभग १४४३ ई.पू.

    वहां से यह पूर्व में सूर्योदय की दिशा में बढ़ती चली गई और गाथ-हेफ़ेर, एथ-काज़ीन पहुंची, और रिम्मोन की ओर बढ़ गई, जो नेआह तक विस्तृत है.

  9. यहोशू १९:१४लगभग १४४३ ई.पू.

    यह सीमा उत्तर में हन्‍नाथोन की परिक्रमा कर यिफतह-एल की घाटी में जाकर समाप्‍त हो गई.

  10. यहोशू १९:१५लगभग १४४३ ई.पू.

    इसमें कट्टाथ, नहलाल, शिम्रोन, यिदअला तथा बेथलेहेम भी सम्मिलित हैं; ये बारह नगर, इनके गांवों के साथ.

  11. यहोशू १९:१६लगभग १४४३ ई.पू.

    ये नगर इनके गांवों के सहित ज़ेबुलून वंशजों को उनके परिवार के अनुसार प्राप्‍त मीरास थी.

  12. यहोशू १९:१७लगभग १४४३ ई.पू.

    चौथा पासा इस्साखार के पक्ष में पड़ा-यिस्साकार के गोत्र के पक्ष में, उसके परिवारों के अनुसार.

  13. यहोशू १९:१८लगभग १४४३ ई.पू.

    इसकी सीमा में था: येज़्रील तथा इसमें सम्मिलित थे कसुल्लोथ, शूनेम,

  14. यहोशू १९:१९लगभग १४४३ ई.पू.

    हफारयिम, सियोन, अनाहरथ,

  15. यहोशू १९:२०लगभग १४४३ ई.पू.

    रब्बीथ, किशयोन, एबेज़,

  16. यहोशू १९:२१लगभग १४४३ ई.पू.

    रेमेथ, एन-गन्‍नीम, एन-हद्दाह तथा बेथ-पत्सेत्स,

  17. यहोशू १९:२२लगभग १४४३ ई.पू.

    सीमा ताबोर, शहत्सीमा तथा बेथ-शेमेश पहुंची और उनकी सीमा यरदन पर जा समाप्‍त हो गई; ये इनके गांवों के सहित सोलह नगर थे.

  18. यहोशू १९:२३लगभग १४४३ ई.पू.

    ये नगर इनके गांवों के सहित इस्साखार गोत्र को उनके परिवारों के अनुसार दी गयी मीरास थी.

  19. यहोशू १९:२४लगभग १४४३ ई.पू.

    पांचवां पासा आशेर गोत्र के नाम उनके परिवारों के अनुसार पड़ा.

  20. यहोशू १९:२५लगभग १४४३ ई.पू.

    उनकी सीमा थी, हेलकथ, हली, बेटेन, अकशाफ,

  21. यहोशू १९:२६लगभग १४४३ ई.पू.

    अलम्मेलेख, अमआद तथा मिशआल; यह पश्चिम में कर्मेल तथा शीहोर-लिबनाथ तक पहुंची थी.

  22. यहोशू १९:२७लगभग १४४३ ई.पू.

    तब यह पूर्व की ओर बेथ-दागोन की ओर मुड़कर ज़ेबुलून पहुंच गई और वहां से यिफतह-एल घाटी को और फिर उत्तर की ओर बेथ-एमेक तथा नईएल को; वहां से यह उत्तर में काबूल

  23. यहोशू १९:२८लगभग १४४३ ई.पू.

    एबदोन, रेहोब, हम्मोन तथा कानाह होते हुए बढ़कर वृहत्तर सीदोन पहुंचती है.

  24. यहोशू १९:२९लगभग १४४३ ई.पू.

    वहां सीमा रामाह तथा गढ़नगर सोर की ओर बढ़ती है, फिर यह सीमा होसाह की ओर बढ़ती है और अंततः अकज़ीब क्षेत्र में समुद्र पर जाकर समाप्‍त हो जाती है.

  25. यहोशू १९:३०लगभग १४४३ ई.पू.

    तब इसमें उमाह, अफेक तथा रेहोब, भी सम्मिलित थे; बाईस नगर जिनके साथ सम्मिलित थे इनके गांव.