मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1900–1700 BC

Jacob, Joseph & Egypt

Jacob wrestles with God and becomes Israel; Joseph is sold into slavery yet rises to save the world from famine.

840 वचन · 1 पुस्तक शामिल

  1. उत्पत्ति ३६:३लगभग १७९६ ई.पू.

    इसके अलावा उन्होंने इशमाएल की पुत्री नेबाइयोथ की बहन बसेमाथ से भी विवाह किया था.

  2. उत्पत्ति ३६:४लगभग १७९६ ई.पू.

    एसाव से अदाह ने एलिफाज़ को जन्म दिया तथा बसेमाथ ने रियुएल को जन्म दिया,

  3. उत्पत्ति ३६:५लगभग १७९६ ई.पू.

    ओहोलिबामाह ने योउश, यालम तथा कोराह को जन्म दिया. कनान देश में ही एसाव के ये पुत्र पैदा हुए.

  4. उत्पत्ति ३६:६लगभग १७४० ई.पू.

    इसके बाद एसाव अपनी पत्नियों, पुत्र-पुत्रियों, अपने संपूर्ण घर-परिवार, अपने पशु, तथा अपनी समस्त संपत्ति को लेकर, जो उसने कनान देश में पाई थी, अपने भाई याकोब से दूर देश में जाकर रहा.

  5. उत्पत्ति ३६:७लगभग १७४० ई.पू.

    उन दोनों की संपत्ति इतनी अधिक थी कि दोनों का एक साथ रहना मुश्किल था; वह भूमि दोनों परिवारों के पोषण के लिए काफ़ी नहीं थी. उनके पास अत्यधिक पशु थे.

  6. उत्पत्ति ३६:८लगभग १७४० ई.पू.

    इसलिये एसाव (अर्थात् एदोम) सेईर के पर्वतीय क्षेत्र में रहने लगे.

  7. उत्पत्ति ३६:९लगभग १७४० ई.पू.

    सेईर के पर्वतीय क्षेत्र में बसे हुए एदोमियों के वंश एसाव की पीढ़ियां इस प्रकार हैं.

  8. उत्पत्ति ३६:१०लगभग १७७४ ई.पू.

    एसाव के पुत्र थे: एसाव की पत्नी अदाह से जन्मे एलिफाज़, एसाव दूसरी की पत्नी बसेमाथ का पुत्र रियुएल.

  9. उत्पत्ति ३६:११लगभग १७३४ ई.पू.

    एलिफाज़ के पुत्र: तेमान, ओमर, ज़ेफो, गाताम तथा केनाज़ थे.

  10. उत्पत्ति ३६:१२लगभग १७३४ ई.पू.

    एसाव के पुत्र एलिफाज़ की दासी का नाम तिम्ना था, जिसने एलिफाज़ से अमालेक को जन्म दिया. ये एसाव की पत्नी अदाह की संतान हैं.

  11. उत्पत्ति ३६:१३लगभग १७३४ ई.पू.

    रियुएल के पुत्र थे: नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह तथा मिज्जाह. ये एसाव की पत्नी बसेमाथ द्वारा पैदा हुए थे.

  12. उत्पत्ति ३६:१४लगभग १७१२ ई.पू.

    अनाह की पुत्री, ज़िबेओन की पौत्री, एसाव की पत्नी ओहोलिबामाह के पुत्र योउश, यालम तथा कोराह थे.

  13. उत्पत्ति ३६:१५लगभग १७१२ ई.पू.

    एसाव के पुत्रों में प्रमुख ये थे: एसाव के बड़े बेटे एलिफाज़ के पुत्र: तेमान, ओमर, ज़ेफो, केनाज़,

  14. उत्पत्ति ३६:१६लगभग १७१२ ई.पू.

    कोराह, गाताम, अमालेक. एदोम देश में एलिफाज़ के ये पुत्र थे; ये सभी अदाह वंश के थे.

  15. उत्पत्ति ३६:१७लगभग १७१२ ई.पू.

    एसाव के पुत्र रियुएल के पुत्र: नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह, मिज्जाह. ये वे प्रधान हैं, जो एदोम देश में रियुएल द्वारा जन्मे थे—ये वे हैं, जो एसाव की पत्नी बसेमाथ से पैदा हुए थे.

  16. उत्पत्ति ३६:१८लगभग १७१२ ई.पू.

    एसाव की पत्नी ओहोलिबामाह से पुत्र हैं: योउश, यालम, कोराह. ये एसाव की पत्नी अनाह की पुत्री ओहोलिबामाह के द्वारा जन्मे हैं.

  17. उत्पत्ति ३६:१९लगभग १७१२ ई.पू.

    ये एसाव (अर्थात् एदोम) के पुत्र तथा उनके प्रधान हैं.

  18. उत्पत्ति ३६:२०लगभग १८०६ ई.पू.

    ये उस देश के होरी सेईर के पुत्र हैं: लोतन, शोबल, ज़िबेओन, अनाह,

  19. उत्पत्ति ३६:२१लगभग १८०० ई.पू.

    दिशोन, एज़र तथा दिशान. ये सभी एदोम देश के वे प्रधान हैं. जो होरियों के वंश के सेईर के पुत्र हैं.

  20. उत्पत्ति ३६:२२लगभग १७५६ ई.पू.

    लोतन के पुत्र: होरी तथा होमाम, तथा तिम्ना लोतन की बहन थी.

  21. उत्पत्ति ३६:२३लगभग १७५६ ई.पू.

    शोबल के पुत्र थे: अलवान, मानाहाथ, एबल, शेफो तथा ओनम.

  22. उत्पत्ति ३६:२४लगभग १७५६ ई.पू.

    ज़िबेओन के पुत्र ये है: अइयाह तथा अनाह (यह वही अनाह है, जिसने निर्जन देश में, अपने पिता ज़िबेओन के गधों को चराते हुए गर्म पानी के झरने की खोज की थी.)

  23. उत्पत्ति ३६:२५लगभग १७५६ ई.पू.

    अनाह की संतान हैं: दिशोन तथा ओहोलिबामाह, जो अनाह की पुत्री थी.

  24. उत्पत्ति ३६:२६लगभग १७५६ ई.पू.

    दिशोन के पुत्र: हेमदान, एशबान, इथरान तथा चेरन.

  25. उत्पत्ति ३६:२७लगभग १७५६ ई.पू.

    एज़र के पुत्र: बिलहान, त्सावन और आकन.