मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1010–970 BC

The Reign of David

David unites the tribes, conquers Jerusalem, and establishes Israel's golden age—even through deep personal failure.

1,230 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. 1 इतिहास ११:१७लगभग १०५५ ई.पू.

    बड़ी इच्छा से दावीद कह उठे, “कैसा सुखद होता अगर कोई बेथलेहेम फाटक के पास के कुएं से मुझे पीने के लिए पानी ला देता!”

  2. 1 इतिहास ११:१८लगभग १०५५ ई.पू.

    वे तीनों फिलिस्तीनियों के शिविर में से बचते-बचाते जाकर उस कुएं से, जो बेथलेहेम के द्वार के निकट था, दावीद के लिए जल ले आए. मगर दावीद ने वह जल पिया नहीं, उन्होंने उसे याहवेह के सामने उंडेल दिया.

  3. 1 इतिहास ११:१९लगभग १०५५ ई.पू.

    और कहा, “मेरे परमेश्वर के सामने मुझसे यह काम कभी न हो. क्या मैं इन लोगों का लहू पीऊं, जो अपने प्राण जोखिम में डाल मेरे लिए यह जल लाए हैं?” इसलिये दावीद ने वह जल नहीं पिया. ऐसे साहसिक थे इन वीरों के कार्य.

  4. 1 इतिहास ११:२०लगभग १०५५ ई.पू.

    योआब का भाई अबीशाई तीस सैनिकों पर अधिकारी था. उसने तीन सौ पर अपनी बर्छी घुमाई और उनको मार गिराया. उसने भी उन तीनों के समान प्रतिष्ठा प्राप्‍त की.

  5. 1 इतिहास ११:२१लगभग १०५५ ई.पू.

    दूसरे वर्ग में जो तीन थे, उनमें वह सबसे अधिक प्रतिष्ठित था. वही उनका प्रधान बन गया; मगर वह उन तीन के सामने न आ सका.

  6. 1 इतिहास ११:२२लगभग १०५५ ई.पू.

    कबज़ीएल के एक वीर के पोते, यहोयादा के पुत्र बेनाइयाह ने बड़े-बड़े काम किए थे उसने मोआब के अरीएल के दो पुत्रों को मार गिराया. उसने ही उस दिन, जब बर्फ गिर रही थी, जाकर एक गड्ढे में बैठे सिंह का वध किया था.

  7. 1 इतिहास ११:२३लगभग १०५५ ई.पू.

    उसने एक बहुत ही लंबे कद के मिस्रवासी का, जो लगभग साढ़े सात फुट का था, वध किया था. उस मिस्री के हाथ में जो भाला था, वह बुनकर की बल्ली के समान था. किंतु बेनाइया अपने हाथ में सिर्फ एक लाठी ले उसके निकट गया और उस मिस्री के हाथ से उसका भाला छीन उसी से उसको मार डाला.

  8. 1 इतिहास ११:२४लगभग १०५५ ई.पू.

    यहोयादा के पुत्र बेनाइयाह ने ये सारे काम किए और उन तीन वीरों के समान प्रतिष्ठा प्राप्‍त की.

  9. 1 इतिहास ११:२५लगभग १०५५ ई.पू.

    वह उन तीस में ही प्रख्यात हुआ, मगर उन तीन के तुल्य नहीं. दावीद ने उसे अपने अंगरक्षक का अधिकारी नियुक्त कर दिया.

  10. 1 इतिहास ११:२६लगभग १०५५ ई.पू.

    वीर ये थे: योआब का भाई आसाहेल, बेथलेहेमवासी दोदो का पुत्र एलहानन,

  11. 1 इतिहास ११:२७लगभग १०५५ ई.पू.

    हारोर का शम्मोथ, पेलोन का हेलेस,

  12. 1 इतिहास ११:२८लगभग १०५५ ई.पू.

    तकोआ के इक्‍केश का पुत्र ईरा, अनाथोथवासी अबीएज़ेर,

  13. 1 इतिहास ११:२९लगभग १०५५ ई.पू.

    हुशाथी सिब्बेकाई, अहोही इलाई,

  14. 1 इतिहास ११:३०लगभग १०५५ ई.पू.

    नेतोफ़ाही माहाराई, नेतोफ़ाही का ही बाअनाह का पुत्र हेलेद,

  15. 1 इतिहास ११:३१लगभग १०५५ ई.पू.

    बिन्यामिन वंश के गिबियाह के रिबाई का पुत्र इथाई, पीराथोनवासी बेनाइयाह,

  16. 1 इतिहास ११:३२लगभग १०५५ ई.पू.

    गाश की नदियों से हुराई, अरबाथवासी अबीएल,

  17. 1 इतिहास ११:३३लगभग १०५५ ई.पू.

    बाहारूमवासी अज़मावेथ, शालबोनी एलीअहाब,

  18. 1 इतिहास ११:३४लगभग १०५५ ई.पू.

    गीज़ोनी हशेम के पुत्र, हारारवासी शागी का पुत्र योनातन,

  19. 1 इतिहास ११:३५लगभग १०५५ ई.पू.

    हारारवासी साकार का पुत्र अहीयम, ऊर का पुत्र एलिफाल,

  20. 1 इतिहास ११:३६लगभग १०५५ ई.पू.

    मेखेराथी हेफेर, पेलोनवासी अहीयाह,

  21. 1 इतिहास ११:३७लगभग १०५५ ई.पू.

    कर्मेल का हेज़ोरो, एज़बाई का पुत्र नआराई,

  22. 1 इतिहास ११:३८लगभग १०५५ ई.पू.

    नाथान का भाई योएल, हागरी का पुत्र मिबहार,

  23. 1 इतिहास ११:३९लगभग १०५५ ई.पू.

    अम्मोनवासी सेलेक, बीरोथवासी नाहाराई, जो ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब का हथियार उठानेवाला था.

  24. 1 इतिहास ११:४०लगभग १०५५ ई.पू.

    इथरवासी ईरा, इथरवासी गारेब.

  25. 1 इतिहास ११:४१लगभग १०५५ ई.पू.

    हित्ती उरियाह, अहलाई का पुत्र ज़ाबाद,