मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना ३४:१४लगभग १४५२ ई.पू.

    रियूबेन गोत्र के वंशजों ने अपने पितरों के कुलों के अनुसार अपना अंश प्राप्‍त कर लिया है, वैसे ही गाद गोत्र के वंशजों ने और मनश्शेह के आधे गोत्र ने भी अपना अंश प्राप्‍त कर लिया है.

  2. गणना ३४:१५लगभग १४५२ ई.पू.

    यरदन के इसी ओर, येरीख़ो के सामने भूमि के भाग पर सूर्योदय की दिशा, पूर्व में, इन ढाई गोत्रों ने अपना अपना निर्धारित भाग प्राप्‍त कर लिया है.”

  3. गणना ३४:१६लगभग १४५२ ई.पू.

    याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,

  4. गणना ३४:१७लगभग १४५२ ई.पू.

    “मीरास के रूप में भूमि बांटने के लिए चुने गए व्यक्ति ये हैं: पुरोहित एलिएज़र तथा नून के पुत्र यहोशू.

  5. गणना ३४:१८लगभग १४५२ ई.पू.

    मीरास बांटने के लिए तुम हर एक गोत्र में से एक प्रधान चुनोगे.

  6. गणना ३४:१९लगभग १४५२ ई.पू.

    “चुने गए व्यक्ति ये हैं: “यूदाह गोत्र से येफुन्‍नेह का पुत्र कालेब;

  7. गणना ३४:२०लगभग १४५२ ई.पू.

    शिमओन के वंशजों में से अम्मीहूद का पुत्र शमुएल;

  8. गणना ३४:२१लगभग १४५२ ई.पू.

    बिन्यामिन के वंशजों में से कीसलोन का पुत्र एलिदाद;

  9. गणना ३४:२२लगभग १४५२ ई.पू.

    दान के वंशजों में से योगली का पुत्र बुक्की प्रधान था;

  10. गणना ३४:२३लगभग १४५२ ई.पू.

    योसेफ़ के वंशजों में से, मनश्शेह के वंशजों का प्रधान था एफ़ोद का पुत्र हन्‍निएल;

  11. गणना ३४:२४लगभग १४५२ ई.पू.

    योसेफ़ के पुत्र एफ्राईम के गोत्र में से नेता शिफतन के पुत्र केमुएल थे;

  12. गणना ३४:२५लगभग १४५२ ई.पू.

    एफ्राईम के वंशजों में से प्रधान था पारनाख का पुत्र एलिज़ाफ़ान;

  13. गणना ३४:२६लगभग १४५२ ई.पू.

    इस्साखार के वंशजों में से चुना गया प्रधान था, अज्जान का पुत्र पालतिएल;

  14. गणना ३४:२७लगभग १४५२ ई.पू.

    आशेर के वंशजों से चुना गया प्रधान था शेलोमी का पुत्र अहीहूद;

  15. गणना ३४:२८लगभग १४५२ ई.पू.

    नफताली के वंशजों में से चुना गया प्रधान था अम्मीहूद का पुत्र पेदेहेल.”

  16. गणना ३४:२९लगभग १४५२ ई.पू.

    ये सब वे हैं, जिन्हें इस्राएलियों को कनान देश में मीरास की भूमि बांटने का आदेश दिया गया था.

  17. गणना ३५:१लगभग १४५१ ई.पू.

    इसके बाद याहवेह ने मोआब के मैदानों में येरीख़ो के सामने मोशेह को ये निर्देश दिए,

  18. गणना ३५:२लगभग १४५१ ई.पू.

    “इस्राएलियों को यह आदेश दे देना कि वे अपनी मीरास में से अपने निज भाग की भूमि में से लेवियों को दे दें, कि वे उनमें रह सकें. तुम लेवियों को नगरों के आस-पास चराइयां भी दे दोगे.

  19. गणना ३५:३लगभग १४५१ ई.पू.

    वे नगर उनके रहने के लिए हो जाएंगे तथा चराइयां उनके पशुओं, भेड़ों तथा सारे पशुओं के लिए.

  20. गणना ३५:४लगभग १४५१ ई.पू.

    “वे, चराइयां, जो इन नगरों के चरागाह, जो तुम लेवियों को दे दोगे, उनका फैलाव होगा नगर की दीवार से लेकर बाहर की ओर चारों ओर साढ़े चार सौ मीटर होगा.

  21. गणना ३५:५लगभग १४५१ ई.पू.

    तुम नगर के बाहर, उत्तर दिशा में नौ सौ मीटर, दक्षिण दिशा में नौ सौ मीटर, पूर्व दिशा में नौ सौ मीटर, तथा पश्चिम दिशा में नौ सौ मीटर प्रमाण नापोगे, जिससे वह नगर इस पूरे क्षेत्र के बीच में हो जाएगा. यह क्षेत्र उस नगर से संबंधित उनकी चराई हो जाएगा.

  22. गणना ३५:६लगभग १४५१ ई.पू.

    “वे नगर, जो तुम लेवियों को दे दोगे, छः शरण शहर होंगे, जो तुम उस खूनी के लिए रख दोगे, जो भागकर यहां आएगा. इनके अलावा तुम बयालीस नगर और भी दे दोगे.

  23. गणना ३५:७लगभग १४५१ ई.पू.

    लेवियों को दिए गए सारे नगरों की संख्या होगी अड़तालीस; और इनके साथ उनकी चराइयां भी शामिल हैं.

  24. गणना ३५:८लगभग १४५१ ई.पू.

    यह ध्यान रहे कि तुम वे नगर, जो इस्राएलियों से लेकर लेवियों को दोगे, बहुत बड़े क्षेत्रफल के कुलों से अधिक नगर तथा छोटे क्षेत्रफल के कुलों से कम नगर बांट दोगे, हर एक गोत्र अपनी-अपनी मीरास के अनुपात में कुछ नगर लेवियों के लिए दान करेगा.”

  25. गणना ३५:९लगभग १४५१ ई.पू.

    इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,