मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446 BC

Sinai & The Law

God meets Israel at Mount Sinai, reveals the Ten Commandments, and establishes the Tabernacle and the priestly covenant.

1,657 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. निर्गमन २२:१०लगभग १४९१ ई.पू.

    “यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी को गधा, बैल, भेड़-बकरी अथवा अन्य कोई भी पशु उसके घर रखने के लिए देता है, और तब उस पशु की मृत्यु हो जाती है, और किसी ने नहीं देखा कि कैसे मरा था, और क्या हुआ

  2. निर्गमन २२:११लगभग १४९१ ई.पू.

    तब याहवेह के सामने उन दोनों से पूछें कि उसने अपने पड़ोसी की संपत्ति पर अधिकार तो नहीं कर लिया है, तब उस पशु के मालिक को उसकी बात पर विश्वास करना होगा. और उसे कोई दाम नहीं चुकाना होगा.

  3. निर्गमन २२:१२लगभग १४९१ ई.पू.

    किंतु यदि वास्तव में चोरी की गई है, तब उसे अपने पड़ोसी को दाम चुकाना होगा.

  4. निर्गमन २२:१३लगभग १४९१ ई.पू.

    यदि पशु को कोई जंगली जानवर मारकर टुकड़े-टुकड़े कर दे तो उस पशु के लिए किसी को भी दाम नहीं चुकाना होगा.

  5. निर्गमन २२:१४लगभग १४९१ ई.पू.

    “यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी से कोई पशु अपनी मदद के लिए लेता है, और जब उसका मालिक वहां नहीं हो और तब उस पशु को चोट लगे या उसकी मृत्यु हो जाये तो उसे उसका दाम चुकाना होगा.

  6. निर्गमन २२:१५लगभग १४९१ ई.पू.

    और यदि मालिक के सामने ही पशु को कुछ भी होता है तो पशु का दाम चुकाने की ज़रूरत नहीं है.

  7. निर्गमन २२:१६लगभग १४९१ ई.पू.

    “यदि कोई पुरुष किसी कुंवारी को भ्रष्‍ट करता है, और उसके साथ संभोग करता है, तो वह उसका मोल देकर उसके साथ विवाह करे.

  8. निर्गमन २२:१७लगभग १४९१ ई.पू.

    और यदि उस लड़की का पिता विवाह के लिए तैयार नहीं होता है, तब उस पुरुष को कुंवारियों के लिए तय किया गया दाम देना होगा.

  9. निर्गमन २२:१८लगभग १४९१ ई.पू.

    “तुम तांत्रिक स्त्री को जीवित न रहने देना.

  10. निर्गमन २२:१९लगभग १४९१ ई.पू.

    “यदि कोई व्यक्ति किसी पशु के साथ मैथुन करे, निश्चयतः उस व्यक्ति को मार दिया जाए.

  11. निर्गमन २२:२०लगभग १४९१ ई.पू.

    “जो कोई याहवेह को छोड़े और किसी और देवता को बलि चढ़ाये उसे नष्ट कर दिया जाए.

  12. निर्गमन २२:२१लगभग १४९१ ई.पू.

    “तुम किसी अनजान व्यक्ति को परेशान न करना और न उस पर अत्याचार करना—क्योंकि तुम भी मिस्र देश में अनजान थे.

  13. निर्गमन २२:२२लगभग १४९१ ई.पू.

    “तुम किसी विधवा अथवा अनाथ बालक को दुःख न देना.

  14. निर्गमन २२:२३लगभग १४९१ ई.पू.

    यदि तुम उन्हें किसी भी तरह से दुःख दोगे और उस दुःख में वे मुझे पुकारेंगे, तो मैं निश्चयतः उन्हीं की पुकार सुनूंगा.

  15. निर्गमन २२:२४लगभग १४९१ ई.पू.

    और मैं बहुत क्रोधित होऊंगा और तुम्हें तलवार से मार दूंगा और तुम्हारी पत्नी विधवा तथा तुम्हारे बच्‍चे अनाथ हो जाएंगे.

  16. निर्गमन २२:२५लगभग १४९१ ई.पू.

    “यदि तुम मेरे लोगों में से किसी को रकम उधार में दोगे तो उनसे ब्याज मत लेना.

  17. निर्गमन २२:२६लगभग १४९१ ई.पू.

    यदि तुम कभी अपने पड़ोसी या भाई बहनों से पहनने के लिए कपड़ा मांगो तो शाम से पहले उन्हें वापस दे देना.

  18. निर्गमन २२:२७लगभग १४९१ ई.पू.

    क्योंकि हो सकता हैं उसके पास पहनने के लिए एक ही जोड़ा कपड़ा हो और, यदि वह मुझे पुकारे तब, मैं उसी की सुनूंगा, क्योंकि मैं दयालु परमेश्वर हूं.

  19. निर्गमन २२:२८लगभग १४९१ ई.पू.

    “तुम परमेश्वर की निंदा न करना, और न अपने प्रधानों को शाप देना.

  20. निर्गमन २२:२९लगभग १४९१ ई.पू.

    “अपनी उपज तथा अपने फलों में से भेंट अर्पण करने में देरी न करना. “तुम अपने पुत्रों में से पहिला मुझे अर्पण करना.

  21. निर्गमन २२:३०लगभग १४९१ ई.पू.

    और बैलों तथा गायों के पहलौंठे भी मुझे अर्पण करना, बच्चा सात दिन तक मां के साथ रहें और आठवें दिन वह मुझे अर्पण किया जाए.

  22. निर्गमन २२:३१लगभग १४९१ ई.पू.

    “तुम लोग मेरे लिए अपने आपको पवित्र रखना. जो पशु मैदान में मरा हुआ मिले, उसका मांस न खाना; तुम उसे कुत्तों को खिला देना.

  23. निर्गमन २३:१लगभग १४९१ ई.पू.

    “तुम झूठी बात न फैलाना. बुरे व्यक्ति की सहायता के लिए झूठी गवाही न देना.

  24. निर्गमन २३:२लगभग १४९१ ई.पू.

    “बुराई करने के लिए न तो भीड़ में जाना, और न किसी झगड़े में भीड़ के साथ मिलकर झूठ कहना;

  25. निर्गमन २३:३लगभग १४९१ ई.पू.

    मुकदमे में अनुचित रूप से गरीब का पक्ष न लेना.