मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1900–1700 BC

Jacob, Joseph & Egypt

Jacob wrestles with God and becomes Israel; Joseph is sold into slavery yet rises to save the world from famine.

840 वचन · 1 पुस्तक शामिल

  1. उत्पत्ति ४६:७लगभग १७०६ ई.पू.

    याकोब अपने पुत्र तथा उनके पौत्र, उनकी पुत्रियां तथा उनकी पौत्रियां—सभी को अपने साथ मिस्र लेकर आये.

  2. उत्पत्ति ४६:८लगभग १७०६ ई.पू.

    इस्राएल के पुत्रों के नाम (याकोब तथा उनके पुत्र) जो मिस्र देश में आए थे: रियूबेन, याकोब का बड़ा बेटा.

  3. उत्पत्ति ४६:९लगभग १७०६ ई.पू.

    रियूबेन के पुत्र: हनोख, पल्लू, हेज़रोन तथा कारमी.

  4. उत्पत्ति ४६:१०लगभग १७०६ ई.पू.

    शिमओन के पुत्र: येमुएल, यामिन, ओहद, याकिन, ज़ोहार, तथा एक कनानी स्त्री से पैदा शाऊल.

  5. उत्पत्ति ४६:११लगभग १७०६ ई.पू.

    लेवी के पुत्र: गेरशोन, कोहाथ तथा मेरारी.

  6. उत्पत्ति ४६:१२लगभग १७०६ ई.पू.

    यहूदाह के पुत्र: एर, ओनान, शेलाह, पेरेज़ तथा ज़ेराह (किंतु एर तथा ओनान की मृत्यु कनान देश में ही हो चुकी थी). पेरेज़ के पुत्र: हेज़रोन एवं हामुल.

  7. उत्पत्ति ४६:१३लगभग १७०६ ई.पू.

    इस्साखार के पुत्र: तोला, पुव्वाह, याशूब तथा शिम्रोन.

  8. उत्पत्ति ४६:१४लगभग १७०६ ई.पू.

    ज़ेबुलून के पुत्र: सेरेद, एलोन तथा याहलील.

  9. उत्पत्ति ४६:१५लगभग १७०६ ई.पू.

    ये सभी लियाह के पुत्र थे जो याकोब से पद्दन-अराम में पैदा हुए थे; इनके अतिरिक्त उनकी एक पुत्री दीनाह भी थी. उनके पुत्र-पुत्रियों की संख्या तैंतीस थी.

  10. उत्पत्ति ४६:१६लगभग १७०६ ई.पू.

    गाद के पुत्र: ज़िफिओन, हग्गी, शूनी, एज़बोन, एरी, अरोदी तथा अरेली.

  11. उत्पत्ति ४६:१७लगभग १७०६ ई.पू.

    आशेर के पुत्र: इमनाह, इशवाह, इशवी, बेरियाह तथा उनकी बहन सेराह. बेरियाह के पुत्र: हेबेर तथा मालखिएल.

  12. उत्पत्ति ४६:१८लगभग १७०६ ई.पू.

    ये सभी ज़िलपाह से जन्मे पुत्र हैं. ज़िलपाह लाबान द्वारा अपनी पुत्री लियाह को दी गईं दासी थी. उससे याकोब के सोलह जन पैदा हुए थे.

  13. उत्पत्ति ४६:१९लगभग १७०६ ई.पू.

    याकोब की पत्नी राहेल: योसेफ़ तथा बिन्यामिन जन्मे.

  14. उत्पत्ति ४६:२०लगभग १७०६ ई.पू.

    मिस्र देश में योसेफ़ के दो पुत्र मनश्शेह तथा एफ्राईम जन्मे. ये सभी योसेफ़ की पत्नी असेनाथ से जन्मे थे जो ओन के पुरोहित पोतिफेरा की पुत्री थी.

  15. उत्पत्ति ४६:२१लगभग १७०६ ई.पू.

    बिन्यामिन के पुत्र: बेला, बेकेर, अशबेल, गेरा, नामान, एही, रोश, मुप्पिम, हुप्पिम तथा अर्द.

  16. उत्पत्ति ४६:२२लगभग १७०६ ई.पू.

    ये राहेल द्वारा याकोब के पुत्र हैं, जो चौदह व्यक्ति थे.

  17. उत्पत्ति ४६:२३लगभग १७०६ ई.पू.

    दान का पुत्र: हुषीम.

  18. उत्पत्ति ४६:२४लगभग १७०६ ई.पू.

    नफताली के पुत्र: यहसेल, गूनी, येसेर तथा शिल्लेम.

  19. उत्पत्ति ४६:२५लगभग १७०६ ई.पू.

    ये सभी अपनी पुत्री राहेल को लाबान द्वारा दी गईं दासी बिलहाह से जन्मे याकोब के पुत्र थे. ये सभी कुल सात व्यक्ति थे.

  20. उत्पत्ति ४६:२६लगभग १७०६ ई.पू.

    याकोब के परिवार के लोग जो मिस्र देश में आ गए थे—जो उनके वंश में जन्मे थे. इनमें याकोब की बहुएं गिनी गयी नहीं थीं. ये सभी छियासठ व्यक्ति थे

  21. उत्पत्ति ४६:२७लगभग १७०६ ई.पू.

    योसेफ़ के पुत्र, जो मिस्र देश में जन्मे हुए थे वह दो थे. याकोब के पूरे परिवार के लोग जो मिस्र देश में आये थे, वे कुल सत्तर थे.

  22. उत्पत्ति ४६:२८लगभग १७०६ ई.पू.

    याकोब ने यहूदाह को पहले योसेफ़ के पास गोशेन के लिए मार्गदर्शन पाने के लिए भेजा. जब यहूदाह गोशेन प्रदेश में पहुंच गया,

  23. उत्पत्ति ४६:२९लगभग १७०६ ई.पू.

    तब योसेफ़ ने अपना रथ तैयार करवाया कि वह अपने पिता इस्राएल से भेंट करने गोशेन पहुंच जाएं. जैसे ही उनके पिता उनके पास आये, वह उनके गले लगकर बहुत देर तक रोते रहे.

  24. उत्पत्ति ४६:३०लगभग १७०६ ई.पू.

    फिर इस्राएल ने योसेफ़ से कहा, “अब मैं शांतिपूर्वक अपने प्राण त्याग सकता हूं, क्योंकि मैंने तुम्हें देख लिया है, कि तुम जीवित हो.”

  25. उत्पत्ति ४६:३१लगभग १७०६ ई.पू.

    योसेफ़ ने अपने भाइयों तथा अपने पिता के सभी लोगों से कहा, “मैं जाकर फ़रोह को बताता हूं, ‘कनान देश से मेरे भाई तथा मेरे पिता का परिवार यहां पहुंच चुका है.