मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1406–1380 BC

Conquest of Canaan

Joshua leads Israel across the Jordan into the promised land, defeating the Canaanite kingdoms one by one.

658 वचन · 1 पुस्तक शामिल

  1. यहोशू ११:२०लगभग १४५० ई.पू.

    यह याहवेह की इच्छा थी: उन्होंने इनके मन को ऐसा कठोर कर दिया, कि वे इस्राएल से युद्ध करते रहे, ताकि उनको मिटा डाले. याहवेह यही चाहते थे कि इस्राएल उन पर दया किए बिना, उन्हें नष्ट करता जाए, जैसा कि मोशेह का आदेश था.

  2. यहोशू ११:२१लगभग १४५० ई.पू.

    इसके बाद यहोशू ने पर्वतीय क्षेत्र से, हेब्रोन, दबीर, अनाब तथा यहूदिया के समस्त पर्वतीय क्षेत्र से अनाकियों को मार दिया. यहोशू ने उन्हें उनके नगरों सहित पूरा नाश कर दिया.

  3. यहोशू ११:२२लगभग १४५० ई.पू.

    अज्जाह, गाथ तथा अशदोद के अलावा इस्राएल देश में कहीं भी अनाकी शेष न बचे.

  4. यहोशू ११:२३लगभग १४५० ई.पू.

    इस प्रकार यहोशू ने पूरे देश पर अपना अधिकार कर लिया, जैसा कि याहवेह ने मोशेह से कहा. यहोशू ने इस्राएल को उनके गोत्रों के अनुसार बांट दिया. फिर देश में लड़ाई रुक गई.

  5. यहोशू १२:१लगभग १४५० ई.पू.

    ये हैं जो राजा यरदन के पूर्व अराबाह में थे, जिनको इस्राएलियों ने मारकर उनकी भूमि ली, इन राज्यों की सीमा आरनोन घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक तथा पूरे यरदन घाटी तक थी:

  6. यहोशू १२:२लगभग १४५० ई.पू.

    सीहोन अमोरियों का राजा था, जिसका मुख्यालय हेशबोन में था. उसका शासन आरनोन घाटी से लेकर अम्मोनियों के देश के यब्बोक नदी तक फैला था. इसमें घाटी के बीच से गिलआद का आधा भाग शामिल था.

  7. यहोशू १२:३लगभग १४५० ई.पू.

    उसका शासन पूर्व अराबाह प्रदेश जो किन्‍नेरेथ झील से अराबाह सागर तक, और पूर्व में बेथ-यशिमोथ तक तथा, दक्षिण में पिसगाह की ढलानों की तराई तक फैला था.

  8. यहोशू १२:४लगभग १४५० ई.पू.

    ओग बाशान का राजा जो रेफाइम में बचे हुए लोगों में से एक था. वह अश्तारोथ तथा एद्रेइ से शासन करता था.

  9. यहोशू १२:५लगभग १४५० ई.पू.

    उसके शासन का क्षेत्र हरमोन पर्वत, सलेकाह, गेशूरियों तथा माकाहथियों की सीमा तक पूरा बाशान तथा गिलआद का आधा क्षेत्र था, जो हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक फैला था.

  10. यहोशू १२:६लगभग १४५० ई.पू.

    मोशेह, याहवेह के सेवक तथा इस्राएल वंश ने उन्हें हरा दिया तथा याहवेह के सेवक, मोशेह ने ये क्षेत्र रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को निज भाग में दे दिया.

  11. यहोशू १२:७लगभग १४५० ई.पू.

    यरदन के पश्चिम में जो ज़मीन है, वो लबानोन घाटी में, बाल-गाद से लेकर सेईर में हालाक पर्वत तक के देश हैं, जिनके राजाओं को यहोशू एवं इस्राएलियों ने मार दिया था, और यहोशू ने उस भाग को इस्राएली गोत्रों में बाट दिया.

  12. यहोशू १२:८लगभग १४५० ई.पू.

    इस भाग में पर्वतीय क्षेत्र, तराइयां, अराबाह, ढलानें, निर्जन प्रदेश तथा नेगेव और इस क्षेत्र के मूल निवासी हित्ती, अमोरी, कनानी, परिज्ज़ी, हिव्वी तथा यबूसी: मारे गये राजा ये थे:

  13. यहोशू १२:९लगभग १४५० ई.पू.

    येरीख़ो का राजा एक बेथेल का निकटवर्ती अय का राजा एक

  14. यहोशू १२:१०लगभग १४५० ई.पू.

    येरूशलेम का राजा एक हेब्रोन का राजा एक

  15. यहोशू १२:११लगभग १४५० ई.पू.

    यरमूथ का राजा एक लाकीश का राजा एक

  16. यहोशू १२:१२लगभग १४५० ई.पू.

    एगलोन का राजा एक गेज़ेर का राजा एक

  17. यहोशू १२:१३लगभग १४५० ई.पू.

    दबीर का राजा एक गेदेर का राजा एक

  18. यहोशू १२:१४लगभग १४५० ई.पू.

    होरमाह का राजा एक अराद का राजा एक

  19. यहोशू १२:१५लगभग १४५० ई.पू.

    लिबनाह का राजा एक अदुल्लाम का राजा एक

  20. यहोशू १२:१६लगभग १४५० ई.पू.

    मक्‍केदा का राजा एक बेथेल का राजा एक

  21. यहोशू १२:१७लगभग १४५० ई.पू.

    तप्पूआह का राजा एक हेफेर का राजा एक

  22. यहोशू १२:१८लगभग १४५० ई.पू.

    अफेक का राजा एक शारोन का राजा एक

  23. यहोशू १२:१९लगभग १४५० ई.पू.

    मादोन का राजा एक हाज़ोर का राजा एक

  24. यहोशू १२:२०लगभग १४५० ई.पू.

    शिमरोन-मरोन का राजा एक अकशाफ का राजा एक

  25. यहोशू १२:२१लगभग १४५० ई.पू.

    तानख का राजा एक मगिद्दो का राजा एक