मुख्य सामग्री पर जाएँ

Creation Era

Creation & The Fall

God creates the heavens and earth, forming humanity in his image before sin enters the world.

138 वचन · 1 पुस्तक शामिल

  1. उत्पत्ति ४:२१लगभग ४००३ ई.पू.

    उसके भाई का नाम यूबाल था; वह वीणा और बांसुरी बजाने वालों का नायक बना.

  2. उत्पत्ति ४:२२लगभग ४००३ ई.पू.

    ज़िल्लाह ने तूबल-कयीन को जन्म दिया, जो कांसे एवं लोहे के सामान बनाता था. तूबल-कयीन की बहन का नाम नामाह था.

  3. उत्पत्ति ४:२३लगभग ४००३ ई.पू.

    लामेख ने अपनी पत्नियों से कहा, “अदाह और ज़िल्लाह सुनो; तुम मेरी पत्नियां हो, मेरी बात ध्यान से सुनो, मैंने एक व्यक्ति को मारा है, क्योंकि उसने मुझ पर आक्रमण किया था.

  4. उत्पत्ति ४:२४लगभग ४००३ ई.पू.

    जब कयीन के लिए सात गुणा बदला लिया गया था, तब तो लामेख के लिए सत्तर बार सात गुणा होगा.”

  5. उत्पत्ति ४:२५लगभग ४००३ ई.पू.

    हव्वा ने एक और पुत्र को जन्म दिया और उसका नाम शेत यह कहकर रखा, “कयीन द्वारा हाबिल की हत्या के बाद परमेश्वर ने हाबिल के बदले मेरे लिए एक और संतान दिया है.”

  6. उत्पत्ति ४:२६लगभग ३७६९ ई.पू.

    शेत के भी एक पुत्र पैदा हुआ, जिसका उसने एनोश नाम रखा. उस समय से लोगों ने याहवेह से प्रार्थना करना शुरू किया.

  7. यह आदम के वंशजों का प्रलेख है: जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की, तो उन्होंने मनुष्य को अपने ही रूप में बनाया.

  8. परमेश्वर ने मनुष्य को नर तथा नारी कहकर उन्हें आशीष दी और परमेश्वर ने उनका नाम आदम रखा.

  9. उत्पत्ति ५:३लगभग ३८७४ ई.पू.

    जब आदम 130 वर्ष के हुए, तब एक पुत्र पैदा हुआ, जिनका रूप स्वयं उन्हीं के समान था; उनका शेत नाम रखा गया.

  10. उत्पत्ति ५:४लगभग ३८७४ ई.पू.

    शेत के जन्म के बाद आदम 800 वर्ष के हुए, उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए.

  11. उत्पत्ति ५:५लगभग ३०७४ ई.पू.

    इस प्रकार आदम कुल 930 साल जीवित रहे, फिर उनकी मृत्यु हो गई.

  12. उत्पत्ति ५:६लगभग ३७६९ ई.पू.

    जब शेत 105 वर्ष के थे, तब एनोश का जन्म हुआ.

  13. उत्पत्ति ५:७लगभग ३७६९ ई.पू.

    एनोश के बाद उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए तथा शेत 807 वर्ष और जीवित रहे.

  14. उत्पत्ति ५:८लगभग २९६२ ई.पू.

    जब शेत कुल 912 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.

  15. उत्पत्ति ५:९लगभग ३६७९ ई.पू.

    जब एनोश 90 वर्ष के हुए, तब केनान का जन्म हुआ.

  16. उत्पत्ति ५:१०लगभग ३६७९ ई.पू.

    केनान के जन्म के बाद एनोश 815 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए.

  17. उत्पत्ति ५:११लगभग २८६४ ई.पू.

    जब एनोश कुल 905 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.

  18. उत्पत्ति ५:१२लगभग ३६०९ ई.पू.

    जब केनान 70 वर्ष के हुए, तब माहालालेल का जन्म हुआ.

  19. उत्पत्ति ५:१३लगभग ३६०९ ई.पू.

    माहालालेल के जन्म के बाद, केनान 840 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए.

  20. उत्पत्ति ५:१४लगभग २७६९ ई.पू.

    इस प्रकार केनान कुल 910 वर्ष के हुए, और उनकी मृत्यु हो गई.

  21. उत्पत्ति ५:१५लगभग ३५४४ ई.पू.

    जब माहालालेल 65 वर्ष के हुए, तब यारेद का जन्म हुआ.

  22. उत्पत्ति ५:१६लगभग ३५४४ ई.पू.

    यारेद के जन्म के बाद, माहालालेल 830 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए.

  23. उत्पत्ति ५:१७लगभग २७१४ ई.पू.

    जब माहालालेल 895 वर्ष के थे, तब उनकी मृत्यु हो गई.

  24. उत्पत्ति ५:१८लगभग ३३८२ ई.पू.

    जब यारेद 162 वर्ष के हुए, तब हनोख का जन्म हुआ.

  25. उत्पत्ति ५:१९लगभग ३३८२ ई.पू.

    हनोख के जन्म के बाद, यारेद 800 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुईं.