मुख्य सामग्री पर जाएँ

Creation Era

Creation & The Fall

God creates the heavens and earth, forming humanity in his image before sin enters the world.

138 वचन · 1 पुस्तक शामिल

  1. उत्पत्ति ५:२०लगभग ३३८२ ई.पू.

    जब यारेद कुल 962 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.

  2. उत्पत्ति ५:२१लगभग ३३१७ ई.पू.

    जब हनोख 65 वर्ष के हुए, तब मेथुसेलाह का जन्म हुआ.

  3. उत्पत्ति ५:२२लगभग ३३१७ ई.पू.

    मेथुसेलाह के जन्म के बाद हनोख 300 वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलते रहे. उसके अन्य पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए.

  4. उत्पत्ति ५:२३लगभग ३०१७ ई.पू.

    हनोख कुल 265 साल जीवित रहे.

  5. उत्पत्ति ५:२४लगभग ३०१७ ई.पू.

    हनोख परमेश्वर के साथ साथ चलते रहे. और वे नहीं रहे, क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें अपने पास उठा लिया.

  6. उत्पत्ति ५:२५लगभग ३१३० ई.पू.

    जब मेथुसेलाह 187 वर्ष के हुए, तब लामेख का जन्म हुआ.

  7. उत्पत्ति ५:२६लगभग ३१३० ई.पू.

    लामेख के जन्म के बाद, मेथुसेलाह 782 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए.

  8. उत्पत्ति ५:२७लगभग २३४८ ई.पू.

    जब मेथुसेलाह कुल 969 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.

  9. उत्पत्ति ५:२८लगभग २९४८ ई.पू.

    जब लामेख 182 वर्ष के हुए, तब एक पुत्र का जन्म हुआ,

  10. उत्पत्ति ५:२९लगभग २९४८ ई.पू.

    जिनका नाम उन्होंने नोहा यह कहकर रखा, “यह बालक हमें हमारे कामों से तथा मेहनत से, और इस शापित भूमि से शांति देगा.”

  11. उत्पत्ति ५:३०लगभग २९४८ ई.पू.

    नोहा के जन्म के बाद लामेख 595 वर्ष और जीवित रहे, तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुए.

  12. उत्पत्ति ५:३१लगभग २३५३ ई.पू.

    जब लामेख कुल 777 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हुई.

  13. उत्पत्ति ५:३२लगभग २४४८ ई.पू.

    नोहा के 500 वर्ष की आयु में शेम, हाम तथा याफेत का जन्म हुआ.