मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 970–930 BC

Solomon & The Temple

Solomon builds the great Temple in Jerusalem and rules with unprecedented wisdom and wealth before foreign gods divide his heart.

635 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. 1 राजा ३:२७लगभग १०१४ ई.पू.

    यह सुनते ही राजा ने आदेश दिया, “इस बच्‍चे की हत्या बिलकुल न की जाए. ज़िंदा बच्चा इस पहली स्त्री को दे दो. इस बच्‍चे की माता यही है.”

  2. 1 राजा ३:२८लगभग १०१४ ई.पू.

    तब सारे इस्राएल ने इस निर्णय के बारे में सुना कि राजा ने कैसा निर्णय दिया है, सबके मन में राजा का भय छा गया. क्योंकि वे यह साफ़ देख रहे थे कि न्याय करने के लिए राजा में परमेश्वर की बुद्धि थी.

  3. 1 राजा ४:१लगभग १०१४ ई.पू.

    राजा शलोमोन सारे इस्राएल देश के शासक थे.

  4. 1 राजा ४:२लगभग १०१४ ई.पू.

    उनके द्वारा चुने गए प्रमुख अधिकारियों का ब्यौरा इस तरह है: सादोक के पुत्र अज़रियाह मुख्य पुरोहित थे;

  5. 1 राजा ४:३लगभग १०१४ ई.पू.

    शिशा के पुत्र एलिहोरेफ और अहीयाह सचिव; अहीलूद का पुत्र यहोशाफ़ात लेखापाल;

  6. 1 राजा ४:४लगभग १०१४ ई.पू.

    यहोयादा का पुत्र बेनाइयाह पूरी सेना का सेनापति था. सादोक और अबीयाथर पुरोहित थे.

  7. 1 राजा ४:५लगभग १०१४ ई.पू.

    नाथान का पुत्र अज़रियाह क्षेत्रीय राज्यपालों का अधिकारी बनाया गया. नाथान के अन्य पुत्र ज़ाबूद, जो पुरोहित भी थे, राजा के सलाहकार भी;

  8. 1 राजा ४:६लगभग १०१४ ई.पू.

    अहीशाहार राजपरिवार से संबंधित विषयों का अधिकारी था; अब्दा का पुत्र अदोनिरम बंधुआ मजदूरों का अधिकारी था.

  9. 1 राजा ४:७लगभग १०१४ ई.पू.

    शलोमोन ने सारे इस्राएल राज्य के लिए बारह अधिकारियों को चुन रखा था. इनकी जवाबदारी थी, राजा और उनके पूरे परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था बनाए रखें. हर एक अधिकारी साल के एक महीने के लिए प्रबंध का ज़िम्मेदार था.

  10. 1 राजा ४:८लगभग १०१४ ई.पू.

    उनके नामों की सूची इस प्रकार है: एफ्राईम के पहाड़ी प्रदेश में बेन-हूर;

  11. 1 राजा ४:९लगभग १०१४ ई.पू.

    माकाज़ नगर में बेन-देकर, शआलबीम, बेथ-शेमेश और एलोन-बेथहानान;

  12. 1 राजा ४:१०लगभग १०१४ ई.पू.

    अरुब्बोथ में बेन-हैसेद, उनका शासन सोकोह और पूरे हेफेर क्षेत्र पर भी था.

  13. 1 राजा ४:११लगभग १०१४ ई.पू.

    बेन-अबीनादाब पूरा नाफ़ात-दोर का प्रशासक था. उसकी पत्नी का नाम था ताफ़ात, जो शलोमोन की पुत्री थी.

  14. 1 राजा ४:१२लगभग १०१४ ई.पू.

    अहीलूद का पुत्र बाअना, तानख और मगिद्दो में और येज़्रील घाटी के ज़ारेथान के पास संपूर्ण बेथ-शान, बेथ-शान तक और आबेल-मेहोलाह से लेकर योकमेअम;

  15. 1 राजा ४:१३लगभग १०१४ ई.पू.

    बेन-गीबर रामोथ-गिलआद में चुना गया शासक था. उनके अधिकार में मनश्शेह के पुत्र याईर के गांव भी थे, जो गिलआद क्षेत्र में स्थित हैं. उसके अधिकार में अरगोब का क्षेत्र भी था, जो बाशान में स्थित है—शहरपनाह और कांसे की छड़ों से सुरक्षित बना दिए गए साठ विशाल नगर.

  16. 1 राजा ४:१४लगभग १०१४ ई.पू.

    माहानाईम नगर में इद्दो का पुत्र अहीनादाब शासक था.

  17. 1 राजा ४:१५लगभग १०१४ ई.पू.

    नफताली में, अहीमाज़ शासक था. उसने शलोमोन की पुत्री बसेमाथ से विवाह किया था.

  18. 1 राजा ४:१६लगभग १०१४ ई.पू.

    हुशाई का पुत्र बाअना आशेर और आलोथ में चुना गया था.

  19. 1 राजा ४:१७लगभग १०१४ ई.पू.

    इस्साखार में पारुआह का पुत्र यहोशाफ़ात;

  20. 1 राजा ४:१८लगभग १०१४ ई.पू.

    बिन्यामिन में एला का पुत्र शिमेई;

  21. 1 राजा ४:१९लगभग १०१४ ई.पू.

    गिलआद प्रदेश में उरी का पुत्र गीबार, जो अमोरियों के राजा सीहोन और इसके अलावा यहूदिया राज्य के लिए एक राज्यपाल भी चुना गया था.

  22. 1 राजा ४:२०लगभग १०१४ ई.पू.

    यहूदिया और इस्राएल में जनसंख्या समुद्र के किनारे की रेत के समान अनगिनत थी. प्रजा सुख समृद्धि में रह रही थी.

  23. 1 राजा ४:२१लगभग १०१४ ई.पू.

    शलोमोन की प्रभुता फरात नदी के पश्चिम की ओर से लेकर फिलिस्तीनियों के देश तक और मिस्र देश की सीमाओं तक सारे राज्यों पर हो गयी थी. ये सभी शलोमोन के पूरे जीवन भर उन्हें भेंट भेजते रहे और उनकी सेवा करते रहे.

  24. 1 राजा ४:२२लगभग १०१४ ई.पू.

    शलोमोन के राजपरिवार में प्रतिदिन के भोजन में पांच हज़ार किलो मैदा; दस हज़ार किलो आटा

  25. 1 राजा ४:२३लगभग १०१४ ई.पू.

    दस हष्ट-पुष्ट बछड़ों का मांस, मैदानों में पाले गये बीस बैल, सौ भेड़ों और इन सबके अलावा हिरण, चिंकारों और यखमूरों और हष्ट-पुष्ट पक्षियों का मांस हुआ करता था.