मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1010–970 BC

The Reign of David

David unites the tribes, conquers Jerusalem, and establishes Israel's golden age—even through deep personal failure.

1,230 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. 1 इतिहास २३:३२लगभग १०१५ ई.पू.

    इस प्रकार याहवेह के भवन की सेवा के लिए उनकी जवाबदारी थी, मिलनवाले तंबू, पवित्र स्थान और उनके संबंधी अहरोन के पुत्रों की अगुवाई.

  2. 1 इतिहास २४:१लगभग १०१५ ई.पू.

    अहरोन-वंशजों के समूह ये थे: अहरोन के पुत्र थे नादाब, अबीहू, एलिएज़र और इथामार.

  3. 1 इतिहास २४:२लगभग १०१५ ई.पू.

    मगर नादाब और अबीहू की मृत्यु उनके पिता के देखते-देखते हो गई थी. उनके कोई संतान भी न थी. फलस्वरूप एलिएज़र और इथामार ने पौरोहितिक कार्यभार अपने ऊपर ले लिया.

  4. 1 इतिहास २४:३लगभग १०१५ ई.पू.

    एलिएज़र वंशज सादोक और इथामार-वंशज अहीमेलेख के साथ मिलकर दावीद ने सेवा के लिए उनके पदों के अनुसार उनके समूहों को बांट दिया.

  5. 1 इतिहास २४:४लगभग १०१५ ई.पू.

    इसलिये कि एलिएज़र-वंशजों में इथामार-वंशजों से संख्या में ज्यादा मुख्य पाए गए, उनका बंटवारा इस प्रकार किया गया: एलिएज़र-वंशजों में सोलह और इथामार-वंशजों में आठ मुख्य पाए गए, ये दोनों ही उनके घरानों के अनुसार थे.

  6. 1 इतिहास २४:५लगभग १०१५ ई.पू.

    पासा फेंकने की प्रथा के द्वारा इन सभी का बंटवारा किया गया था; बिना किसी भेद-भाव के सभी का, क्योंकि वे मंदिर के, हां, परमेश्वर के लिए चुने गए अधिकारी थे. ये दोनों ही एलिएज़र और इथामार-वंशज थे.

  7. 1 इतिहास २४:६लगभग १०१५ ई.पू.

    लेवियों में से नेथानेल के पुत्र शेमायाह ने राजा, शासकों, पुरोहित सादोक, अबीयाथर के पुत्र अहीमेलेख और पुरोहितों के घरानों और लेवियों के सामने इन्हें लिख लिया. एक घराना एलिएज़र के लिए और एक घराना इथामार के लिए लिखा गया.

  8. 1 इतिहास २४:७लगभग १०१५ ई.पू.

    इस प्रक्रिया से पहला पासा यहोइयारिब के लिए, दूसरा येदाइयाह के लिए,

  9. 1 इतिहास २४:८लगभग १०१५ ई.पू.

    तीसरा हारिम के लिए, चौथा सेओरिम के लिए,

  10. 1 इतिहास २४:९लगभग १०१५ ई.पू.

    पांचवां मालाखियाह के लिए, छठा मियामिन के लिए,

  11. 1 इतिहास २४:१०लगभग १०१५ ई.पू.

    सातवां हक्कोज़ के लिए, आठवां अबीयाह के लिए,

  12. 1 इतिहास २४:११लगभग १०१५ ई.पू.

    नवां येशुआ के लिए, दसवां शेकानियाह के लिए,

  13. 1 इतिहास २४:१२लगभग १०१५ ई.पू.

    ग्यारहवां एलियाशिब के लिए, बारहवां याकिम के लिए,

  14. 1 इतिहास २४:१३लगभग १०१५ ई.पू.

    तेरहवां हुप्पाह के लिए, चौदहवां येशेबियाब के लिए,

  15. 1 इतिहास २४:१४लगभग १०१५ ई.पू.

    पन्द्रहवां बिलगाह के लिए, सोलहवां इम्मर के लिए,

  16. 1 इतिहास २४:१५लगभग १०१५ ई.पू.

    सत्रहवां हेज़ीर के लिए, अठारहवां हापीज़ीज़ के लिए,

  17. 1 इतिहास २४:१६लगभग १०१५ ई.पू.

    उन्‍नीसवां पेथाइयाह के लिए, बीसवां यहेजकेल के लिए,

  18. 1 इतिहास २४:१७लगभग १०१५ ई.पू.

    इक्‍कीसवां याकिन के लिए, बाईसवां गामुल के लिए,

  19. 1 इतिहास २४:१८लगभग १०१५ ई.पू.

    तेईसवां देलाइयाह के लिए और चौबीसवां माजियाह के लिए निकला.

  20. 1 इतिहास २४:१९लगभग १०१५ ई.पू.

    जब ये अपने पूर्वज अहरोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार याहवेह के भवन में आए, उन्हें सेवा के लिए ये ही पद सौंपे गए थे-ठीक जैसा आदेश उन्हें याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने दिया था.

  21. 1 इतिहास २४:२०लगभग १०१५ ई.पू.

    इनके अलावा लेवी के अन्य वंशजों का लेखा इस प्रकार है: अमराम के पुत्रों में से शेबुएल; शेबुएल के पुत्रों में से येहदेइया.

  22. 1 इतिहास २४:२१लगभग १०१५ ई.पू.

    रेहाबिया के पुत्रों में से इश्शियाह, जो जेठा भी था.

  23. 1 इतिहास २४:२२लगभग १०१५ ई.पू.

    इज़हारियों के वंशजों में से शेलोमोथ; शेलोमोथ के वंशजों में से याहाथ.

  24. 1 इतिहास २४:२३लगभग १०१५ ई.पू.

    हेब्रोन के पुत्र थे येरिया: जो जेठा भी था, अमरियाह छोटा था, याहाज़िएल तीसरा और येकामियम चौथा.

  25. 1 इतिहास २४:२४लगभग १०१५ ई.पू.

    उज्ज़िएल के पुत्रों में से मीकाह; मीकाह के पुत्रों में से शामीर.