मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1010–970 BC

The Reign of David

David unites the tribes, conquers Jerusalem, and establishes Israel's golden age—even through deep personal failure.

1,230 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. 1 इतिहास २३:७लगभग १०१५ ई.पू.

    गेरशोन के वंशजों में से थे: लादान और शिमेई.

  2. 1 इतिहास २३:८लगभग १०१५ ई.पू.

    लादान के पुत्र थे: जेठा येहिएल और ज़ेथम और योएल—कुल तीन.

  3. 1 इतिहास २३:९लगभग १०१५ ई.पू.

    शिमेई के पुत्र: शेलोमोथ, हाज़ीएल और हारान—कुल तीन. (लादान के घराने के प्रधान थे.)

  4. 1 इतिहास २३:१०लगभग १०१५ ई.पू.

    शिमेई के पुत्र थे: याहाथ, ज़िज़ा, येऊश और बेरियाह. ये चारों शिमेई के पुत्र थे.

  5. 1 इतिहास २३:११लगभग १०१५ ई.पू.

    (याहाथ जेठा था और ज़िज़ाह छोटा; मगर येऊश और बेरियाह के बहुत पुत्र न हुए इसलिये उनकी गिनती एक ही घराने में की गई.)

  6. 1 इतिहास २३:१२लगभग १०१५ ई.पू.

    कोहाथ के चार पुत्र थे: अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़िएल.

  7. 1 इतिहास २३:१३लगभग १०१५ ई.पू.

    अमराम के पुत्र थे: अहरोन और मोशेह. अहरोन को अलग रखा गया था कि वह अति पवित्र वस्तुएं चढ़ाया करें, कि वह और उनके पुत्र हमेशा याहवेह के सामने बलि चढ़ाया करें, उनकी सेवा करें और हमेशा उनके नाम में आशीर्वाद दिया करें.

  8. 1 इतिहास २३:१४लगभग १०१५ ई.पू.

    मगर परमेश्वर के जन मोशेह के संबंध में स्थिति यह थी कि उनके पुत्रों की गिनती लेवियों के वंश में की गई.

  9. 1 इतिहास २३:१५लगभग १०१५ ई.पू.

    मोशेह के पुत्र थे: गेरशोम और एलिएज़र.

  10. 1 इतिहास २३:१६लगभग १०१५ ई.पू.

    गेरशोम का पुत्र: शुबेल, जो प्रधान था.

  11. 1 इतिहास २३:१७लगभग १०१५ ई.पू.

    एलिएज़र का पुत्र था: रेहाबिया, जो प्रधान था. (एलिएज़र की दूसरी कोई संतान न थी; हां, रेहाबिया की अनेक संतान पैदा हुई.)

  12. 1 इतिहास २३:१८लगभग १०१५ ई.पू.

    इज़हार का पुत्र था: शेलोमीथ, जो प्रधान था.

  13. 1 इतिहास २३:१९लगभग १०१५ ई.पू.

    हेब्रोन के पुत्र थे, पहला येरिया, दूसरा अमरियाह, तीसरा याहाज़िएल और चौथा येकामियम.

  14. 1 इतिहास २३:२०लगभग १०१५ ई.पू.

    उज्ज़िएल के पुत्र थे: पहला मीकाह और दूसरा इश्शियाह.

  15. 1 इतिहास २३:२१लगभग १०१५ ई.पू.

    मेरारी के पुत्र थे: माहली और मूशी. माहली के पुत्र थे: एलिएज़र और कीश.

  16. 1 इतिहास २३:२२लगभग १०१५ ई.पू.

    (एलिएज़र की मृत्यु बिना किसी पुत्र के हो गई. हां, उसके पुत्रियां ज़रूर हुईं. इसलिये उनके रिश्तेदारों यानी कीश के पुत्रों ने उनसे विवाह कर लिया.)

  17. 1 इतिहास २३:२३लगभग १०१५ ई.पू.

    मूशी के तीन पुत्र हुए: माहली, एदर और येरेमोथ.

  18. 1 इतिहास २३:२४लगभग १०१५ ई.पू.

    कुलों के लेखों के अनुसार लेवी के पुत्र इस प्रकार थे—ये उन घरानों के प्रधान थे, जिनके नाम गिनती में लिखे गए थे, जिनका काम था याहवेह के भवन में सेवा करना. इनकी उम्र बीस साल और इससे ऊपर की होती थी.

  19. 1 इतिहास २३:२५लगभग १०१५ ई.पू.

    दावीद का विचार था, “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने अपनी प्रजा को सुरक्षा और शांति दी है. अब हमेशा के लिए उनका रहना येरूशलेम में हो गया है.

  20. 1 इतिहास २३:२६लगभग १०१५ ई.पू.

    यह भी सच है कि अब वह स्थिति नहीं आएगी, जब लेवियों को मिलनवाले तंबू और इसमें की जा रही सेवा से संबंधित बर्तन इधर-उधर करने होंगे.”

  21. 1 इतिहास २३:२७लगभग १०१५ ई.पू.

    क्योंकि दावीद के पिछले आदेश के अनुसार बीस साल और इससे ऊपर के लेवियों का नाम लिखा गया था.

  22. 1 इतिहास २३:२८लगभग १०१५ ई.पू.

    उनका काम था अहरोन के पुत्रों की याहवेह के भवन के विभिन्‍न कामों में सहायता करना. आंगन की देखरेख में, कमरों की देखरेख में, पवित्र बर्तनों और वस्तुओं की साफ़-सफाई का ध्यान रखने में और परमेश्वर के भवन से संबंधित विभिन्‍न कामों में उनकी सहायता करना.

  23. 1 इतिहास २३:२९लगभग १०१५ ई.पू.

    इनके अलावा उनकी जवाबदारी भेंट की रोटियों, अन्‍नबलि के मैदे, खमीर रहित पपड़ियां, गोल रोटी की टिकियां, इन सबका विशेष ध्यान रखना, सबको तोलना और मिश्रण तैयार करना.

  24. 1 इतिहास २३:३०लगभग १०१५ ई.पू.

    उनका काम था कि वे सुबह और शाम खड़े रहकर याहवेह को धन्यवाद देते हुए उनकी स्तुति करें,

  25. 1 इतिहास २३:३१लगभग १०१५ ई.पू.

    याहवेह को शब्बाथों, नए चांद उत्सवों और सम्मेलनों में इनके बारे में दिए गए आदेशों के अनुसार लगातार होमबलि चढ़ाते रहना.