मुख्य सामग्री पर जाएँ

Asher

43 वचन · 19 परिवार के सदस्य

इन्हें भी कहा जाता है: Aser

Asher का उल्लेख करने वाले वचन

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. आशेर के गोत्र से: मिशआल, अबदोन,

  2. आशेर ने न तो अक्को के, न सीदोन के, न अहलाब के, न अकज़ीब के, न हेलबा के, न अफेक के, न रेहोब के निवासियों को निकाला.

  3. गिलआद यरदन के पार ही ठहरा रहा, क्या कारण था कि दान जहाजों में ही ठहरा रहा? आशेर सागर के किनारे पर बैठा देखा गया, और वह समुद्र के किनारे ही ठहरा रहा.

  4. उसने मनश्शेह गोत्र के सारे प्रदेश में दूत भेजे, और पीछे चलने के लिए उनको भी बुलाया. उसने आशेर, ज़ेबुलून तथा नफताली के गोत्रों में भी दूत भेज दिए, वे उससे भेंटकरने आ गए.

  5. नफताली, आशेर तथा मनश्शेह के गोत्रों से इस्राएलियों को बुलाया गया और उन्होंने भी मिदियानियों का पीछा किया.

  6. हुशाई का पुत्र बाअना आशेर और आलोथ में चुना गया था.

  7. दान, योसेफ़, बिन्यामिन, नफताली, गाद और आशेर.

  8. गेरशोम के पुत्रों को उनके परिवार के अनुसार इस्साखार के गोत्र में से, आशेर के गोत्र में से, नफताली के गोत्र में से और बाशान में मनश्शेह के गोत्र में से तेरह नगर प्रदान किए गए.

  9. आशेर के गोत्र से चरागाहों के साथ माशाल, चरागाहों के साथ अबदोन,

  10. आशेर के पुत्र: इमनाह, इशवाह, इशवी, बेरियाह और उनकी बहन सेराह.

  11. ये सभी आशेर वंश के पुरुष थे, अपने गोत्रपिता के परिवारों के प्रमुख, प्रमाणित वीर योद्धा, प्रशासकों के प्रधान थे. उनकी संख्या वंशावली द्वारा गिनी गई थी कि वे युद्धकाल में जाकर युद्ध करें. ये संख्या में 26,000 पुरुष थे.

  12. आशेर गोत्र से 40,000 युद्ध के लिए तैयार अनुभवी सैनिक;

  13. फिर भी, आशेर, मनश्शेह और ज़ेबुलून के कुछ व्यक्तियों ने अपने आपको नम्र किया और वे येरूशलेम आए.

  14. आशेर का एक भाग होगा; इसकी सीमा पूर्व से पश्चिम तक दान के क्षेत्र से लगी होगी.

  15. आशेर की सीमा से लगकर पूर्व से पश्चिम तक नफताली का एक भाग होगा.

  16. पश्चिम की तरफ, जिसकी लंबाई लगभग ढाई किलोमीटर है, तीन द्वार होंगे: गाद का द्वार, आशेर का द्वार और नफताली का द्वार.

  17. हन्‍ना नामक एक भविष्यवक्तिन थी, जो आशेर वंश के फ़नुएल नामक व्यक्ति की पुत्री थी. वह अत्यंत वृद्ध थी तथा विवाह के बाद पति के साथ मात्र सात वर्ष रहकर विधवा हो गई थी.

  18. आशेर के गोत्र से 12,000, नफताली के गोत्र से 12,000, मनश्शेह के गोत्र से 12,000,