मुख्य सामग्री पर जाएँ

The Tribe Of Asher के बारे में बाइबल के वचन

29 वचन · 21 पहलू

प्रमुख बाइबल वचन

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. ग्यारहवें दिन ओखरन का पुत्र पागिएल ने जो आशेर के गोत्र का प्रधान था अपनी भेंट चढ़ाई.

  2. उसने पवित्र स्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल चांदी का कटोरा और दोनों ही में बेहतरीन आटे में ज़ैतून का तेल मिला हुआ;

  3. दस शेकेल सोने के धूपदान में सुगंधित धूप;

  4. होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;

  5. पापबलि के लिए एक बकरा;

  6. मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. यह ओखरन के पुत्र पागिएल द्वारा चढ़ाई गई थी.

  7. आशेर के परिवार समूह के ये परिवार हैं: इमनाह से इम्नी परिवार; इशवी से इशवी परिवार; बेरियाह से बेरिय परिवार;

  8. बेरियाह के ये परिवार हैं: हेबेर से हेबेरी परिवार; मालखिएल से मालखिएल परिवार.

  9. आशेर की एक पुत्री सेराह नाम की थी.

  10. आशेर के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें पुरुषों की संख्या 53,400 थी.

  11. पांचवां पासा आशेर गोत्र के नाम उनके परिवारों के अनुसार पड़ा.

  12. उनकी सीमा थी, हेलकथ, हली, बेटेन, अकशाफ,

  13. अलम्मेलेख, अमआद तथा मिशआल; यह पश्चिम में कर्मेल तथा शीहोर-लिबनाथ तक पहुंची थी.

  14. तब यह पूर्व की ओर बेथ-दागोन की ओर मुड़कर ज़ेबुलून पहुंच गई और वहां से यिफतह-एल घाटी को और फिर उत्तर की ओर बेथ-एमेक तथा नईएल को; वहां से यह उत्तर में काबूल

  15. एबदोन, रेहोब, हम्मोन तथा कानाह होते हुए बढ़कर वृहत्तर सीदोन पहुंचती है.

  16. वहां सीमा रामाह तथा गढ़नगर सोर की ओर बढ़ती है, फिर यह सीमा होसाह की ओर बढ़ती है और अंततः अकज़ीब क्षेत्र में समुद्र पर जाकर समाप्‍त हो जाती है.

  17. तब इसमें उमाह, अफेक तथा रेहोब, भी सम्मिलित थे; बाईस नगर जिनके साथ सम्मिलित थे इनके गांव.

  18. यह आशेर गोत्र को, उनके परिवारों के अनुसार दी गयी मीरास थी; ये नगर तथा उनके साथ इनके गांव भी.

  19. आशेर के पुत्र: इमनाह, इशवाह, इशवी, बेरियाह और उनकी बहन सेराह.

  20. बेरियाह के पुत्र: हेबेर और मालखिएल, जो पिता था बिरत्साइथ का.

  21. हेबेर पिता था याफलेत, शोमर, होथाम और इनकी बहन शुआ का.

  22. याफलेत के पुत्र: पासाख, बिमहाल और अषवाथ. ये यफलेत के पुत्र थे.

  23. उसके भाई शेमर के पुत्र: अही, रोहगाह, येहुब्बाह और अराम.

  24. उसके भाई हेलेम के पुत्र: ज़ोफ़ाह, इमना, शेलेश और आमाल.

  25. ज़ोफ़ाह के पुत्र: सुआह, हारनेफ़र, शुआल, बेरी, इमराह,