मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना २६:४१लगभग १४५२ ई.पू.

    बिन्यामिन के परिवार समूह के ये सभी परिवार थे; इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,600 थी.

  2. गणना २६:४२लगभग १४५२ ई.पू.

    दान के परिवार समूह में ये परिवार थे: शूहाम से शूहाम परिवार समूह. दान के परिवार समूह से वह परिवार समूह था:

  3. गणना २६:४३लगभग १४५२ ई.पू.

    शूहाम परिवार समूह में बहुत से परिवार थे. इनमें पुरुषों की कुल संख्या 64,400 थी.

  4. गणना २६:४४लगभग १४५२ ई.पू.

    आशेर के परिवार समूह के ये परिवार हैं: इमनाह से इम्नी परिवार; इशवी से इशवी परिवार; बेरियाह से बेरिय परिवार;

  5. गणना २६:४५लगभग १४५२ ई.पू.

    बेरियाह के ये परिवार हैं: हेबेर से हेबेरी परिवार; मालखिएल से मालखिएल परिवार.

  6. गणना २६:४६लगभग १४५२ ई.पू.

    आशेर की एक पुत्री सेराह नाम की थी.

  7. गणना २६:४७लगभग १४५२ ई.पू.

    आशेर के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें पुरुषों की संख्या 53,400 थी.

  8. गणना २६:४८लगभग १४५२ ई.पू.

    नफताली के परिवार समूह के ये परिवार थे: यहसेल, जिससे यहसेली परिवार; गूनी, जिससे गूनी परिवार;

  9. गणना २६:४९लगभग १४५२ ई.पू.

    येसेर, जिससे येसेरी परिवार; शिल्लेम, जिससे शिल्लेमी परिवार.

  10. गणना २६:५०लगभग १४५२ ई.पू.

    नफताली के परिवार समूह के ये परिवार थे. इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,400 थी.

  11. गणना २६:५१लगभग १४५२ ई.पू.

    इस प्रकार इस्राएल के पुरुषों की कुल संख्या 6,01,730 थी.

  12. गणना २६:५२लगभग १४५२ ई.पू.

    याहवेह ने मोशेह से कहा,

  13. गणना २६:५३लगभग १४५२ ई.पू.

    “हर एक परिवार समूह के लिये, जिन्हें गिना गया है, मीरास में पर्याप्‍त भूमि दी जाएगी.

  14. गणना २६:५४लगभग १४५२ ई.पू.

    बड़ा परिवार समूह अधिक भूमि पाएगा, और छोटा परिवार समूह कम भूमि पाएगा. किंतु हर एक परिवार समूह को भूमि मिलेगी जिसके लिए मैंने वचन दिया है, और जो भूमि वे पाएंगे वह उनकी गिनी गई संख्या के बराबर होगी.

  15. गणना २६:५५लगभग १४५२ ई.पू.

    हर एक परिवार समूह को लाटरी के आधार पर निश्चय करके धरती दी जाएगी और उस प्रदेश का वही नाम होगा जो उस परिवार समूह का होगा.

  16. गणना २६:५६लगभग १४५२ ई.पू.

    वह प्रदेश बड़े और छोटे परिवार समूहों को पासे फेंककर मीरास बांट दिया जाएगा.”

  17. गणना २६:५७लगभग १४५२ ई.पू.

    लेवी का परिवार समूह भी गिना गया. लेवी के परिवार समूह के ये परिवार हैं: गेरशोन से गेरशोनी परिवार; कोहाथ से कोहाथ परिवार; मेरारी से मेरारी परिवार.

  18. गणना २६:५८लगभग १४५२ ई.पू.

    लेवी के परिवार समूह से ये परिवार भी थे: लिबनी परिवार, हेब्रोनी परिवार, माहली परिवार, मूशी परिवार, कोहाथ परिवार, (अमराम कहात के परिवार समूह का था;

  19. गणना २६:५९लगभग १४५२ ई.पू.

    अमराम की पत्नी का नाम योकेबेद था. वह भी लेवी के परिवार समूह की थी. उसका जन्म मिस्र में हुआ था. अमराम और योकेबेद के दो पुत्र अहरोन और मोशेह थे. उनकी एक पुत्री मिरियम भी थी.

  20. गणना २६:६०लगभग १४५२ ई.पू.

    नादाब, अबीहू, एलिएज़र तथा इथामार का पिता था अहरोन.

  21. गणना २६:६१लगभग १४५२ ई.पू.

    किंतु नादाब और अबीहू मर गए; क्योंकि उन्होंने याहवेह को उस आग से भेंट चढ़ाई जो उनके लिए स्वीकृत नहीं थी.)

  22. गणना २६:६२लगभग १४५२ ई.पू.

    लेवी परिवार समूह के सभी पुरुषों की संख्या 23,000 थी. किंतु ये लोग इस्राएल के अन्य लोगों के साथ नहीं गिने गए थे. वे भूमि नहीं पा सके, जिसे अन्य लोगों को देने का वचन याहवेह ने दिया था.

  23. गणना २६:६३लगभग १४५२ ई.पू.

    मोशेह और पुरोहित एलिएज़र ने इन सभी लोगों को गिना. उन्होंने इस्राएल के लोगों को मोआब के मैदान में गिना. यह येरीख़ो से यरदन नदी के पार था.

  24. गणना २६:६४लगभग १४५२ ई.पू.

    बहुत समय पहले, मोशेह और पुरोहित अहरोन ने इस्राएल के लोगों को सीनायी मरुभूमि में गिना था. किंतु वे सभी लोग मर चुके थे. मोआब के मैदान में मोशेह ने जिन लोगों को गिना, वे पहले गिने गए लोगों से भिन्‍न थे.

  25. गणना २६:६५लगभग १४५२ ई.पू.

    यह इसलिये हुआ कि याहवेह ने इस्राएल के लोगों से यह कहा था कि वे सभी मरुभूमि में मरेंगे. जो केवल दो जीवित बचे थे; येफुन्‍नेह का पुत्र कालेब और नून का पुत्र यहोशू!