- English
- King James KJV
- Complete Jewish CJB
- World English WEBM
- Berean Standard BSB
- American Standard ASV
- Geneva GNV
- Young's Literal YLT
- Douay-Rheims DRC
- International
- Shqip ALB
- العربية SVD
- বাংলা BN-IRV
- မြန်မာ Judson
- 简体文 CUV-S
- 繁體中文 CUV-T
- Čeština BKR
- Nederlands STVE
- Français LSG
- Deutsch SCH
- Ελληνικά Vamvas
- ગુજરાતી GU-IRV
- Hausa HCB
- עברית Hebrew
- हिन्दी HCV
- Magyar KAROLI
- Bahasa Indonesia INDO-TB
- Italiano Diodati
- 日本語 Kougo
- 한국어 Korean
- മലയാളം MAL
- मराठी MRCV
- Norsk DNB
- فارسی OPV
- Polski BG
- Português Almeida
- Română Cornilescu
- Русский Synodal
- Español RVG
- Kiswahili Neno
- Svenska SV1917
- Tagalog TAG-ADB
- தமிழ் TCV
- తెలుగు TSA
- ภาษาไทย THAI-KJV
- Українська Ohienko
- Tiếng Việt CADMAN
- Yorùbá YCB
circa 1446–1406 BC
The Wilderness Years
Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.
इस काल के वचन
- गणना २८:३लगभग १४५२ ई.पू.
तुम उन्हें यह साफ़-साफ़ कहोगे: यह वह भेंट है, जो तुम याहवेह को आग के माध्यम से भेंट करोगे: एक वर्ष के दो मेमने, जो दोषहीन होने अवश्य हैं, जिन्हें तुम प्रतिदिन नियमित होमबलि में भेंट करोगे.
- गणना २८:४लगभग १४५२ ई.पू.
तुम एक मेमना भोर को, तथा दूसरा शाम के समय में;
- गणना २८:५लगभग १४५२ ई.पू.
इसके अलावा अन्नबलि के लिए डेढ़ किलो मैदा, जिसे पेरकर निकाले गए एक लीटर तेल में मिलाया गया हो.
- गणना २८:६लगभग १४५२ ई.पू.
यह सीनायी पर्वत पर एक सुखद-सुगंध के लिए ठहराया गया था, कि यह याहवेह के लिए एक भेंट हो जाए.
- गणना २८:७लगभग १४५२ ई.पू.
इसके बाद पेय बलि के लिए, हर एक मेमने के साथ एक लीटर दाखमधु होगी. तुम पवित्र स्थान में याहवेह के लिए बलि उंडेल दोगे.
- गणना २८:८लगभग १४५२ ई.पू.
वह अन्य मेमना तुम शाम के समय में भेंट करोगे. इसकी विधि ठीक वैसी ही होगी, जैसी सुबह की अन्नबलि की थी. तथा उसी प्रकार जैसी पेय बलि की थी. तुम इसे आग में भेंट करोगे, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी.
- गणना २८:९लगभग १४५२ ई.पू.
“ ‘इसके बाद शब्बाथ पर याहवेह के लिए होमबलि में एक वर्ष के, दोष रहित दो मेमने भेंट किए जाएं, तथा अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा तथा इसकी पेय बलि.
- गणना २८:१०लगभग १४५२ ई.पू.
यह नियमित रूप से भेंट की जाती होमबलि एवं इसकी पेय बलि के अलावा हर शब्बाथ के लिए ठहराई गई होमबलि होगी.
- गणना २८:११लगभग १४५२ ई.पू.
“ ‘फिर तुम्हारे हर एक महीने की शुरुआत में तुम याहवेह के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: दो बछड़े एवं बैल, दोषहीन एक-एक वर्ष के सात मेमने,
- गणना २८:१२लगभग १४५२ ई.पू.
तथा हर एक बैल के साथ अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा; तथा हर एक बछड़े के साथ अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा,
- गणना २८:१३लगभग १४५२ ई.पू.
हर एक मेमने के साथ तेल मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा अन्नबलि के लिए, होमबलि के लिए ये आग के द्वारा याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए भेंट किए जाएं.
- गणना २८:१४लगभग १४५२ ई.पू.
इनके लिए भेंट की जाने के लिए पेय बलि होगी, एक बछड़े के साथ तीन लीटर दाखमधु, मेढ़े के साथ दो लीटर दाखमधु तथा एक मेमने के साथ एक लीटर दाखमधु. यह पूरे वर्ष के हर एक माह में भेंट की जाने के लिए निर्धारित बलियां हैं.
- गणना २८:१५लगभग १४५२ ई.पू.
याहवेह के लिए पापबलि होगी एक बकरा, जिसे नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा.
- गणना २८:१६लगभग १४५२ ई.पू.
“ ‘इसके बाद पहले महीने की चौदहवीं तारीख पर याहवेह का फ़सह होगा.
- गणना २८:१७लगभग १४५२ ई.पू.
इस माह के चौदहवें दिन उत्सव होगा. सात दिन खमीर रहित रोटी को ही खाया जाएगा.
- गणना २८:१८लगभग १४५२ ई.पू.
पहले दिन पवित्र सभा होगी; तथा तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.
- गणना २८:१९लगभग १४५२ ई.पू.
उस दिन तुम याहवेह के लिए आग के द्वारा बलि भेंट होमार्पण चढ़ाना. उसमें ये भी शामिल हों: दो बछड़े, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.
- गणना २८:२०लगभग १४५२ ई.पू.
उनका अन्नबलि हर एक बैल के साथ तेल मिला हुआ पांच किलो मैदा; तथा हर एक मेढ़े के साथ अन्नबलि के लिए तेल मिला हुआ तीन किलो मैदा,
- गणना २८:२१लगभग १४५२ ई.पू.
हर एक मेमने के साथ तेल में मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा अन्नबलि के लिए.
- गणना २८:२२लगभग १४५२ ई.पू.
इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि स्वरूप एक बकरा.
- गणना २८:२३लगभग १४५२ ई.पू.
तुम ये सभी बलियां नियमित प्रस्तुत की जा रही भोर की होमबलियों के अलावा भेंट करोगे.
- गणना २८:२४लगभग १४५२ ई.पू.
तुम सातों दिन, प्रतिदिन इसी रीति से बलियां भेंट किया करोगे; आग के द्वारा चढ़ाया वह भोजन, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगा. यह नियमित होमबलि के अलावा इसकी पेय बलि के साथ भेंट किया जाएगा.
- गणना २८:२५लगभग १४५२ ई.पू.
तथा सातवें दिन पवित्र सभा होगी, इस दिन तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.
- गणना २८:२६लगभग १४५२ ई.पू.
“ ‘पहले फल के दिन भी, जब तुम अपने सप्ताहों के उत्सव में याहवेह को नई अन्नबलि भेंट करोगे, तब तुम पवित्र सभा करोगे. तुम कोई मेहनत न करोगे.
- गणना २८:२७लगभग १४५२ ई.पू.
तुम याहवेह को सुखद-सुगंध के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: दो बछड़े, एक मेढ़ा एक वर्ष के सात मेमने;