मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना २८:२८लगभग १४५२ ई.पू.

    उनकी अन्‍नबलि होगी, हर एक बछड़े के साथ तेल मिला हुआ अढ़ाई किलो मैदा तथा हर एक मेढ़े के साथ दो किलो

  2. गणना २८:२९लगभग १४५२ ई.पू.

    तथा हर एक मेमने के साथ एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.

  3. गणना २८:३०लगभग १४५२ ई.पू.

    इसके अलावा अपने प्रायश्चित के लिए एक बकरा.

  4. गणना २८:३१लगभग १४५२ ई.पू.

    नियमित होमबलि एवं इससे संबंधित अन्‍नबलि के अलावा तुम उन्हें उनकी पेय बलि के साथ भेंट करोगे. ज़रूरी है कि ये निर्दोष हों.

  5. गणना २९:१लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘पहले महीने की पहली तारीख पर तुम पवित्र सभा आयोजित करोगे. इस दिन तुम कोई भी मेहनत न करोगे. यह वह दिन होगा, जिसे तुम तुरही बजाने के लिए प्रयोग करोगे.

  6. गणना २९:२लगभग १४५२ ई.पू.

    तुम याहवेह को सुखद-सुगंध भेंट करने के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा सात एक वर्ष के निर्दोष मेमने.

  7. गणना २९:३लगभग १४५२ ई.पू.

    इनके अलावा उनकी अन्‍नबलि भी; तेल मिला हुआ मैदा; बछड़ों के साथ ढाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो;

  8. गणना २९:४लगभग १४५२ ई.पू.

    तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा,

  9. गणना २९:५लगभग १४५२ ई.पू.

    साथ में अपने प्रायश्चित के लिए पापबलि में एक बकरा.

  10. गणना २९:६लगभग १४५२ ई.पू.

    नए चांद के लिए होमबलि तथा इससे संबंधित अन्‍नबलि के लिए नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि तथा उससे संबंधित पेय बलियां, जैसा उनके विषय में याहवेह ने आज्ञा दी थी, वैसे भेंट किए जाएं.

  11. गणना २९:७लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘इसी महीने की दसवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे; तुम स्वयं को नम्र करोगे, तुम किसी प्रकार की मेहनत नहीं करोगे.

  12. गणना २९:८लगभग १४५२ ई.पू.

    सुखद-सुगंध के लिए तुम याहवेह के लिए यह होमबलि भेंट करोगे: एक बछड़ा, एक मेढ़ा तथा एक वर्ष के सात निर्दोष मेमने.

  13. गणना २९:९लगभग १४५२ ई.पू.

    उनके साथ अन्‍नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा; बछड़े के साथ ढाई किलो, मेढ़े के साथ दो किलो;

  14. गणना २९:१०लगभग १४५२ ई.पू.

    तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो मैदा.

  15. गणना २९:११लगभग १४५२ ई.पू.

    प्रायश्चित के लिए पापबलि, नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि एवं पेय बलियां के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भी भेंट किया जाए.

  16. गणना २९:१२लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘इसके बाद सातवें महीने की पन्द्रहवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. तुम इसमें कोई भी मेहनत न करोगे, और याहवेह के लिए सात दिन उत्सव मनाओगे.

  17. गणना २९:१३लगभग १४५२ ई.पू.

    तुम याहवेह के लिए सुखद-सुगंध के लिए आग के द्वारा यह होमबलि भेंट करो: तेरह बछड़े, दो मेढ़े, चौदह एक वर्ष के निर्दोष मेमने.

  18. गणना २९:१४लगभग १४५२ ई.पू.

    उन तेरह बछड़ों के साथ यह अन्‍नबलि होगी: तेल मिला हुआ मैदा ढाई किलो, मेढ़े के साथ तेल मिला हुआ मैदा दो किलो,

  19. गणना २९:१५लगभग १४५२ ई.पू.

    तथा हर एक मेमने के साथ एक-एक किलो तेल मिला हुआ मैदा.

  20. गणना २९:१६लगभग १४५२ ई.पू.

    नियमित होमबलि, अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.

  21. गणना २९:१७लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘इसके बाद अगले दिन पशुओं में से बारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.

  22. गणना २९:१८लगभग १४५२ ई.पू.

    इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना; जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के लिए उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.

  23. गणना २९:१९लगभग १४५२ ई.पू.

    तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके साथ अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलियां.

  24. गणना २९:२०लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘तीसरे दिन ग्यारह बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.

  25. गणना २९:२१लगभग १४५२ ई.पू.

    इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.