मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना २९:२२लगभग १४५२ ई.पू.

    तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलियां.

  2. गणना २९:२३लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘चौथे दिन दस बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.

  3. गणना २९:२४लगभग १४५२ ई.पू.

    इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.

  4. गणना २९:२५लगभग १४५२ ई.पू.

    नियमित होमबलि, अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा भेंट किया जाए.

  5. गणना २९:२६लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘पांचवें दिन नौ बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.

  6. गणना २९:२७लगभग १४५२ ई.पू.

    इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.

  7. गणना २९:२८लगभग १४५२ ई.पू.

    नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा एक बकरा पापबलि के लिए चढ़ाया जाएगा.

  8. गणना २९:२९लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘छठवें दिन आठ बछड़े, दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.

  9. गणना २९:३०लगभग १४५२ ई.पू.

    इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.

  10. गणना २९:३१लगभग १४५२ ई.पू.

    तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलियां.

  11. गणना २९:३२लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘सातवें दिन सात बछड़े दो मेढ़े, एक वर्ष के चौदह निर्दोष मेमने.

  12. गणना २९:३३लगभग १४५२ ई.पू.

    इनके अलावा अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना जो बछड़ों, मेढ़ों तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुरूप, नियम के अनुसार हो.

  13. गणना २९:३४लगभग १४५२ ई.पू.

    तथा नियमित होमबलि के अलावा पापबलि के लिए एक बकरा तथा इसके लिए अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलियां.

  14. गणना २९:३५लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘आठवें दिन तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. इस दिन तुम कोई भी मेहनत न करोगे.

  15. गणना २९:३६लगभग १४५२ ई.पू.

    किंतु तुम होमबलि, आग के द्वारा भेंट बलि चढ़ाओगे, जो याहवेह के लिए सुखद-सुगंध होगी: एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष के, निर्दोष सात मेमने.

  16. गणना २९:३७लगभग १४५२ ई.पू.

    बछड़े, मेढ़े तथा मेमनों के साथ उनकी संख्या के अनुसार उनकी अन्‍नबलि तथा उनकी पेय बलि.

  17. गणना २९:३८लगभग १४५२ ई.पू.

    नियमित होमबलि तथा अन्‍नबलि तथा पेय बलि के अलावा एक बकरा पापबलि के लिए चढ़ाया जाएगा.

  18. गणना २९:३९लगभग १४५२ ई.पू.

    “ ‘ठहराए गए अवसरों पर तुम ये सब याहवेह के सामने प्रस्तुत करोगे. तुम्हारी संकल्प की गई तथा स्वेच्छा बलियों के अलावा तुम्हारी होमबलियां, अग्निबलियां, पेय बलियां तथा मेल बलियां भी चढ़ाना होंगे.’ ”

  19. गणना २९:४०लगभग १४५२ ई.पू.

    मोशेह ने यह सब याहवेह द्वारा उन्हें दी गई आज्ञा के अनुसार इस्राएल के घराने पर प्रकट कर दिया.

  20. गणना ३०:१लगभग १४५२ ई.पू.

    इसके बाद मोशेह इस्राएलियों के गोत्रों के प्रधानों के सामने आए और उन्होंने उनसे कहा: “याहवेह द्वारा दी गई आज्ञा यह है:

  21. गणना ३०:२लगभग १४५२ ई.पू.

    यदि कोई व्यक्ति याहवेह के लिए कोई संकल्प लेता है, अथवा वह स्वयं को शपथ लेकर किसी ज़रूरी वाचा से बांध लेता है, वह अपनी शपथ को नहीं तोड़ेगा. वह अपने मुख से बोले हुए वचनों के अनुसार करेगा.

  22. गणना ३०:३लगभग १४५२ ई.पू.

    “यदि कोई स्त्री याहवेह के लिए संकल्प करती है, वह युवावस्था में अपने पिता के घर में ही निवास करते हुए स्वयं को ज़रूरी वाचा में बांध लेती है,

  23. गणना ३०:४लगभग १४५२ ई.पू.

    और उसका पिता उसके इस संकल्प और वाचा को सुन लेता है, जिसमें उसने स्वयं को बांध लिया है. उसके पिता को इस विषय में कोई आपत्ति नहीं होती, तब उसके सारे संकल्प मान्य रहेंगे, तथा वे सारी वाचाएं स्थायी हो जाएंगी.

  24. गणना ३०:५लगभग १४५२ ई.पू.

    किंतु यदि उसका पिता इन संकल्पों को सुनकर उन्हें मना कर देता है, जैसे ही वह इन संकल्पों की सुनता है, उसका कोई भी संकल्प, जिसे उसने वाचा में बांधकर रखा है, प्रभावी न रह जाएगा; याहवेह भी उसे क्षमा कर देंगे क्योंकि उसके पिता ने उसे इनके विषय में मना कर दिया था.

  25. गणना ३०:६लगभग १४५२ ई.पू.

    “फिर भी, यदि उसके द्वारा लिया गया संकल्प एवं सोच-विचार बिना कहे गए वचन में सीमित स्थिति में ही उसे विवाह करना पड़ जाता है,