मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446–1406 BC

The Wilderness Years

Forty years of wandering in the desert test Israel's faith and prepare a new generation to enter the promised land.

2,247 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. गणना ७:५लगभग १४९० ई.पू.

    “उन लोगों से ये भेंटें स्वीकार कर लो कि इनका प्रयोग मिलनवाले तंबू के कार्यों के लिए किया जा सके. ये तुम लेवियों को दे दोगे, हर एक व्यक्ति को उसके लिए ठहराए गए कार्य के अनुसार.”

  2. गणना ७:६लगभग १४९० ई.पू.

    फिर मोशेह ने वे गाड़ियां तथा वे बैल लेवियों को सौंप दिए.

  3. गणना ७:७लगभग १४९० ई.पू.

    दो गाड़ियां एवं चार बैल गेरशोन के घराने को, जो उनकी सेवाओं के अनुसार थे,

  4. गणना ७:८लगभग १४९० ई.पू.

    चार गाड़ियां तथा आठ बैल मेरारी के घराने को, उनके कार्य के अनुसार सौंप दिए. वे ये सेवा पुरोहित अहरोन के पुत्र इथामार की देखभाल में करते थे.

  5. गणना ७:९लगभग १४९० ई.पू.

    मोशेह ने कोहाथ के घराने को कुछ भी नहीं दिया, क्योंकि उनकी जवाबदारी थी, पवित्र वस्तुओं से संबंधित कार्य, जिनका भार वे अपने कंधों पर उठाया करते थे.

  6. गणना ७:१०लगभग १४९० ई.पू.

    प्रधानों ने वेदी का अभिषेक किया और वेदी के लिए चढ़ाई भेंट अर्पित की तथा प्रधानों ने अपनी-अपनी भेंटें वेदी के सामने चढ़ा दी.

  7. गणना ७:११लगभग १४९० ई.पू.

    फिर याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, “वेदी के समर्पण के लिए प्रतिदिन एक ही प्रधान अपनी भेंट चढ़ाए.”

  8. गणना ७:१२लगभग १४९० ई.पू.

    जिस व्यक्ति ने पहले दिन भेंट चढ़ाई, वह यहूदाह गोत्र से अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन था.

  9. गणना ७:१३लगभग १४९० ई.पू.

    भेंट में उसने अन्‍नबलि के लिए चांदी की एक परात एवं एक चांदी की कटोरी भेंट की, जिनमें तेल मिला हुआ मैदा भरा गया था. पात्र पवित्र स्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल तथा कटोरी सत्तर शेकेल की थी;

  10. गणना ७:१४लगभग १४९० ई.पू.

    सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

  11. गणना ७:१५लगभग १४९० ई.पू.

    होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;

  12. गणना ७:१६लगभग १४९० ई.पू.

    पापबलि के लिए एक बकरा;

  13. गणना ७:१७लगभग १४९० ई.पू.

    मेल बलि के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे तथा पांच एक वर्ष के नर मेमने. यही अम्मीनादाब के पुत्र नाहशोन द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.

  14. गणना ७:१८लगभग १४९० ई.पू.

    दूसरे दिन इस्साखार गोत्र के प्रधान ज़ुअर के पुत्र नेथानेल ने भेंट चढ़ाई.

  15. गणना ७:१९लगभग १४९० ई.पू.

    उसकी भेंट यह थी: एक सौ तीस शेकेल की एक चांदी की परात, सत्तर शेकेल की एक चांदी की कटोरी; ये दोनों ही पवित्र स्थान की तौल के शेकेल के अनुसार थे. इन दोनों ही में अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ मैदा भरा था;

  16. गणना ७:२०लगभग १४९० ई.पू.

    सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

  17. गणना ७:२१लगभग १४९० ई.पू.

    होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;

  18. गणना ७:२२लगभग १४९० ई.पू.

    पापबलि के लिए एक बकरा;

  19. गणना ७:२३लगभग १४९० ई.पू.

    मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने. यह थी ज़ुअर के पुत्र नेथानेल द्वारा चढ़ाई गई भेंटें.

  20. गणना ७:२४लगभग १४९० ई.पू.

    तीसरे दिन ज़ेबुलून के गोत्र से हेलोन के पुत्र एलियाब ने भेंटें चढ़ाईं.

  21. गणना ७:२५लगभग १४९० ई.पू.

    उसने पवित्र स्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल की चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल की चांदी की कटोरी में अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ मैदा;

  22. गणना ७:२६लगभग १४९० ई.पू.

    सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;

  23. गणना ७:२७लगभग १४९० ई.पू.

    होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;

  24. गणना ७:२८लगभग १४९० ई.पू.

    पापबलि के लिए एक बकरा;

  25. गणना ७:२९लगभग १४९० ई.पू.

    मेल बलि के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक वर्ष के पांच नर मेमने भेंट किए. यह सब हेलोन के पुत्र एलियाब ने भेंट किए.