circa AD 48–96
Letters to the Churches
Paul and other apostles write to strengthen, correct, and encourage the scattered churches across the Roman world.
इस काल के वचन
- 1 थेस्सलोनि ५:१०लगभग ५४ ई.
जिन्होंने हमारे लिए प्राण त्याग दिया, कि चाहे हम जागते हों या सोते हों, उनके साथ निवास करें.
- 1 थेस्सलोनि ५:११लगभग ५४ ई.
इसलिये तुम, जैसा इस समय कर ही रहे हो, एक दूसरे को आपस में प्रोत्साहित तथा उन्नत करने में लगे रहो.
- 1 थेस्सलोनि ५:१२लगभग ५४ ई.
प्रिय भाई बहनो, तुमसे हमारी विनती है कि तुम उनकी सराहना करो, जो तुम्हारे बीच लगन से परिश्रम कर रहे हैं, जो प्रभु में तुम्हारे लिए ज़िम्मेदार हैं तथा तुम्हें शिक्षा देते हैं.
- 1 थेस्सलोनि ५:१३लगभग ५४ ई.
उनके परिश्रम को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रेमपूर्वक ऊंचा सम्मान दो. आपस में मेल-मिलाप बनाए रखो.
- 1 थेस्सलोनि ५:१४लगभग ५४ ई.
प्रिय भाई बहनो, हम तुमसे विनती करते हैं कि जो बिगड़े हुए हैं, उन्हें फटकार लगाओ; जो डरे हुए हैं, उन्हें ढाढस दो, दुर्बलों की सहायता करो तथा सभी के साथ धीरजवान बने रहो.
- 1 थेस्सलोनि ५:१५लगभग ५४ ई.
यह ध्यान रखो कि कोई भी बुराई का बदला बुराई से न लेने पाए किंतु हमेशा वही करने का प्रयास करो, जिसमें पारस्परिक और सभी का भला हो.
- 1 थेस्सलोनि ५:१६लगभग ५४ ई.
हमेशा आनंदित रहो,
- 1 थेस्सलोनि ५:१७लगभग ५४ ई.
प्रार्थना लगातार की जाए,
- 1 थेस्सलोनि ५:१८लगभग ५४ ई.
हर एक परिस्थिति में धन्यवाद प्रकट किया जाए; क्योंकि मसीह येशु में तुमसे परमेश्वर की यही आशा है.
- 1 थेस्सलोनि ५:१९लगभग ५४ ई.
पवित्र आत्मा को न बुझाओ.
- 1 थेस्सलोनि ५:२०लगभग ५४ ई.
भविष्यवाणियों को तुच्छ न समझो
- 1 थेस्सलोनि ५:२१लगभग ५४ ई.
परंतु हर एक को सावधानीपूर्वक बारीकी से जांचो तथा उसे, जो अच्छा है, थामे रहो.
- 1 थेस्सलोनि ५:२२लगभग ५४ ई.
बुराई का उसके हर एक रूप में बहिष्कार करो.
- 1 थेस्सलोनि ५:२३लगभग ५४ ई.
अंततः परमेश्वर, जो शांति के स्रोत हैं, तुम्हें पूरी तरह अपने लिए बुराई से अलग करने तथा तुम्हारी आत्मा, प्राण तथा शरीर को पूरी तरह से हमारे प्रभु येशु मसीह के दोबारा आगमन के अवसर तक निर्दोष रूप में सुरक्षित रखें.
- 1 थेस्सलोनि ५:२४लगभग ५४ ई.
सच्चे हैं वह, जिन्होंने तुम्हें बुलाया है. वही इसको पूरा भी करेंगे.
- 1 थेस्सलोनि ५:२५लगभग ५४ ई.
प्रिय भाई बहनो, हमारे लिए प्रार्थना करते रहना.
- 1 थेस्सलोनि ५:२६लगभग ५४ ई.
पवित्र चुंबन से एक दूसरे को नमस्कार करो.
- 1 थेस्सलोनि ५:२७लगभग ५४ ई.
प्रभु में हमारी यह आज्ञा है कि यह पत्र सब भाई बहनों के सामने पढ़ा जाए.
- 1 थेस्सलोनि ५:२८लगभग ५४ ई.
तुम पर हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा बनी रहे.
- 2 थेस्सलोनि १:१लगभग ५४ ई.
थेस्सलोनिकेयुस नगर की कलीसिया को, जो पिता परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह में है, पौलॉस, सिलवानॉस तथा तिमोथियॉस की ओर से:
- 2 थेस्सलोनि १:२लगभग ५४ ई.
तुममें पिता परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तथा शांति बनी रहे.
- 2 थेस्सलोनि १:३लगभग ५४ ई.
प्रिय भाई बहनो, तुम्हारे बढ़ते हुए विश्वास तथा हर एक में आपसी प्रेम के दिन-प्रतिदिन बढ़ते जाने के लिए परमेश्वर को हमारा लगातार धन्यवाद सही ही है.
- 2 थेस्सलोनि १:४लगभग ५४ ई.
इसलिये, परमेश्वर की कलीसियाओं में हम तुम्हारे द्वारा सहे जा रहे उत्पीड़नों और यातनाओं की स्थिति में भी तुम्हारे द्वारा की जा रही लगातार कोशिशों तथा विश्वास का वर्णन अत्यंत गर्व के साथ करते हैं.
- 2 थेस्सलोनि १:५लगभग ५४ ई.
यह सब परमेश्वर के सच्चे न्याय के निर्णय का एक स्पष्ट प्रमाण है, जिसके परिणामस्वरूप तुम परमेश्वर के राज्य के योग्य समझे जाओगे—वस्तुतः तुम यातनाएं इसी के लिए सह रहे हो.
- 2 थेस्सलोनि १:६लगभग ५४ ई.
इसलिये परमेश्वर के लिए यही सही है कि वह उन्हें भी क्लेश ही दें, जिन्होंने तुम्हें क्लेश दिया है