Skip to content
उत्पत्ति ३६:९-३३

उत्पत्ति ३६:९-३३

९
सेईर के पर्वतीय क्षेत्र में बसे हुए एदोमियों के वंश एसाव की पीढ़ियां इस प्रकार हैं.
१०
एसाव के पुत्र थे: एसाव की पत्नी अदाह से जन्मे एलिफाज़, एसाव दूसरी की पत्नी बसेमाथ का पुत्र रियुएल.
११
एलिफाज़ के पुत्र: तेमान, ओमर, ज़ेफो, गाताम तथा केनाज़ थे.
१२
एसाव के पुत्र एलिफाज़ की दासी का नाम तिम्ना था, जिसने एलिफाज़ से अमालेक को जन्म दिया. ये एसाव की पत्नी अदाह की संतान हैं.
१३
रियुएल के पुत्र थे: नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह तथा मिज्जाह. ये एसाव की पत्नी बसेमाथ द्वारा पैदा हुए थे.
१४
अनाह की पुत्री, ज़िबेओन की पौत्री, एसाव की पत्नी ओहोलिबामाह के पुत्र योउश, यालम तथा कोराह थे.
१५
एसाव के पुत्रों में प्रमुख ये थे: एसाव के बड़े बेटे एलिफाज़ के पुत्र: तेमान, ओमर, ज़ेफो, केनाज़,
१६
कोराह, गाताम, अमालेक. एदोम देश में एलिफाज़ के ये पुत्र थे; ये सभी अदाह वंश के थे.
१७
एसाव के पुत्र रियुएल के पुत्र: नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह, मिज्जाह. ये वे प्रधान हैं, जो एदोम देश में रियुएल द्वारा जन्मे थे—ये वे हैं, जो एसाव की पत्नी बसेमाथ से पैदा हुए थे.
१८
एसाव की पत्नी ओहोलिबामाह से पुत्र हैं: योउश, यालम, कोराह. ये एसाव की पत्नी अनाह की पुत्री ओहोलिबामाह के द्वारा जन्मे हैं.
१९
ये एसाव (अर्थात् एदोम) के पुत्र तथा उनके प्रधान हैं.
२०
ये उस देश के होरी सेईर के पुत्र हैं: लोतन, शोबल, ज़िबेओन, अनाह,
२१
दिशोन, एज़र तथा दिशान. ये सभी एदोम देश के वे प्रधान हैं. जो होरियों के वंश के सेईर के पुत्र हैं.
२२
लोतन के पुत्र: होरी तथा होमाम, तथा तिम्ना लोतन की बहन थी.
२३
शोबल के पुत्र थे: अलवान, मानाहाथ, एबल, शेफो तथा ओनम.
२४
ज़िबेओन के पुत्र ये है: अइयाह तथा अनाह (यह वही अनाह है, जिसने निर्जन देश में, अपने पिता ज़िबेओन के गधों को चराते हुए गर्म पानी के झरने की खोज की थी.)
२५
अनाह की संतान हैं: दिशोन तथा ओहोलिबामाह, जो अनाह की पुत्री थी.
२६
दिशोन के पुत्र: हेमदान, एशबान, इथरान तथा चेरन.
२७
एज़र के पुत्र: बिलहान, त्सावन और आकन.
२८
दिशान के पुत्र: उज़ और अरान.
२९
वे प्रधान, जो होरियों वंश के, ये है: लोतन, शोबल, ज़िबेओन, अनाह,
३०
दिशोन, एज़र तथा दिशान. सेईर देश में होरी जाति के लोग प्रधान बने.
३१
इसके पहले कि इस्राएल पर किसी राजा का शासन होता, एदोम देश पर राज्य करनेवाले राजा ये थे:
३२
बेओर का पुत्र बेला एदोम का राजा बना, तथा उसके द्वारा शासित नगर का नाम था दिनहाबाह.
३३
बेला के मरने के बाद, उसके स्थान पर बोज़राहवासी ज़ेराह का पुत्र योबाब राजा बना.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.