मुख्य सामग्री पर जाएँ

The Tribes of Israel के बारे में बाइबल के वचन

241 वचन · 21 पहलू

प्रमुख बाइबल वचन

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. उत्तर दिशा में उनके झंडे के नीचे दान गोत्र के सैनिकों का स्थान होगा. इनका प्रधान था अम्मीशद्दाय का पुत्र अहीएज़र.

  2. उसके सैनिकों की संख्या है 62,700.

  3. इनसे लगा हुआ दूसरा शिविर आशेर गोत्र का होगा. इनका प्रधान था ओखरन का पुत्र पागिएल.

  4. इसके गिने हुए सैनिकों की संख्या है 41,500

  5. इसके बाद होगा नफताली गोत्र का शिविर. इनका प्रधान था एनन का पुत्र अहीरा.

  6. उसके सैनिक गिनती में 53,400 थे.

  7. दान के सैनिकों की संख्या हुई 1,57,600. वे सभी अपने-अपने झंडे के नीचे सबसे पीछे चला करेंगे.

  8. ये ही थे सारे इस्राएली, जिनकी गिनती उनके गोत्रों के अनुसार की गई थी. वे सभी, जिनकी गिनती उनके दलों के अनुसार की गई थी, संख्या में 6,03,550 थे.

  9. यहूदाह के वंश की छावनी के झंडे, उनके सैन्य व्यवस्था के अनुसार चल रहे थे. अम्मीनादाब का पुत्र नाहशोन सेनापति था.

  10. तब ज़ुअर का पुत्र नेथानेल इस्साखार गोत्र की सेना का सेनापति था.

  11. ज़ेबुलून गोत्र की सेना का सेनापति था हेलोन का पुत्र एलियाब.

  12. इसके बाद साक्षी तंबू उतारा गया और गेरशोन तथा मेरारी के पुत्रों ने साक्षी तंबू को उठाते हुए कूच किया.

  13. इनके बाद रियूबेन गोत्र की छावनी के झंडे के साथ शेदेउर के पुत्र एलिज़ुर के नेतृत्व में सेना ने कूच किया.

  14. इनके साथ थे शिमओन के गोत्र की सेना, जिनका सेनापति था ज़ुरीशद्दाय का पुत्र शेलुमिएल.

  15. गाद के गोत्र की सेना का सेनापति था देउएल का पुत्र एलियासाफ़.

  16. इनके बाद कोहाथियों ने पवित्र वस्तुओं के साथ कूच किया, कि उनके वहां पहुंचने के पहले ही साक्षी तंबू खड़ा किया जा सके.

  17. इसके बाद एफ्राईम गोत्र के घराने की सेना ने उनकी छावनी के झंडे के साथ चलना शुरू किया. उनका सेनापति अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा था.

  18. मनश्शेह गोत्र के घराने की सेना का सेनापति पेदाहज़ुर का पुत्र गमालिएल था,

  19. बिन्यामिन गोत्र की सेना का सेनापति गिदियोनी का पुत्र अबीदान था.

  20. इसके बाद उनकी सेना के अनुसार दान गोत्र के घराने की छावनी का झंडा था. कूच करते हुए यह सारी छावनी के लिए प्राण रक्षक सेना हुई. इस सेना का सेनापति अम्मीशद्दाय का पुत्र अहीएज़र था.

  21. आशेर गोत्र के घराने की सेना का सेनापति ओखरन का पुत्र पागिएल था.

  22. नफताली गोत्र के घराने की सेना का सेनापति एनन का पुत्र अहीरा था.

  23. कूच करते हुए इस्राएल के घराने की सेनाओं के अनुसार यही क्रम हुआ करता था.

  24. इस्राएल का पहलौठा, रियूबेन, रियूबेन के पुत्र हनोख से हनोखी परिवार; पल्लू से पल्लुई परिवार;

  25. हेज़रोन से हेज़रोनी परिवार; कारमी से कारमी परिवार;