मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1446 BC

Sinai & The Law

God meets Israel at Mount Sinai, reveals the Ten Commandments, and establishes the Tabernacle and the priestly covenant.

1,657 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. निर्गमन २९:३७लगभग १४९१ ई.पू.

    सात दिन तक वेदी के लिए तुम प्रायश्चित करके उसे पवित्र करना तब यह वेदी महा पवित्र हो जाएगी. जो कोई इस वेदी को छुएगा पवित्र हो जाएगा.

  2. निर्गमन २९:३८लगभग १४९१ ई.पू.

    “और एक-एक साल के दो मेमने वेदी पर रोज चढ़ाना.

  3. निर्गमन २९:३९लगभग १४९१ ई.पू.

    एक मेमना सुबह तथा दूसरा शाम को चढ़ाना.

  4. निर्गमन २९:४०लगभग १४९१ ई.पू.

    पहले मेमने के साथ पेरकर निकाले गए एक लीटर तेल में मिला हुआ डेढ़ किलो मैदा तथा पेय बलि के लिए एक लीटर दाखरस चढ़ाना

  5. निर्गमन २९:४१लगभग १४९१ ई.पू.

    तथा दूसरे मेमने के साथ शाम को अन्‍नबलि और पेय बलि चढ़ाना होगा, जो याहवेह के लिए चढ़ाया गया एक सुखदायक सुगंध हो जाए.

  6. निर्गमन २९:४२लगभग १४९१ ई.पू.

    “यह याहवेह के सामने, मिलनवाले तंबू के द्वार पर जहां मैं तुमसे मिलकर बातें करूंगा, तुम्हारी समस्त पीढ़ियों द्वारा याहवेह के लिए मिलनवाले तंबू के द्वार पर नियमित रूप से होमबलि चढ़ाई जाएगी.

  7. निर्गमन २९:४३लगभग १४९१ ई.पू.

    वहां मैं इस्राएलियों से मिलूंगा और वह तंबू मेरे तेज से पवित्र किया जायेगा.

  8. निर्गमन २९:४४लगभग १४९१ ई.पू.

    “मैं मिलनवाले तंबू और वेदी को पवित्र करूंगा और अहरोन एवं उसके पुत्रों को भी पुरोहित के रूप में सेवा के लिए पवित्र करूंगा.

  9. निर्गमन २९:४५लगभग १४९१ ई.पू.

    मैं इस्राएलियों के साथ रहूंगा तथा मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा.

  10. निर्गमन २९:४६लगभग १४९१ ई.पू.

    तब वे जान लेंगे कि मैं याहवेह उनका परमेश्वर हूं, जिसने उन्हें मिस्र देश से निकाला ताकि मैं उनके साथ रहूं. मैं याहवेह उनका परमेश्वर हूं.

  11. निर्गमन ३०:१लगभग १४९१ ई.पू.

    “धूप जलाने के लिए बबूल की लकड़ी की एक वेदी बनाना.

  12. निर्गमन ३०:२लगभग १४९१ ई.पू.

    वेदी चौकोर हो, उसकी लंबाई तथा चौड़ाई पैंतालीस-पैंतालीस सेंटीमीटर तथा ऊंचाई नब्बे सेंटीमीटर की हो, उसकी सींग उसी टुकड़े में से बनाए.

  13. निर्गमन ३०:३लगभग १४९१ ई.पू.

    वेदी के अंदर-बाहर, ऊपर-नीचे, चारों ओर सोना लगवाना—सींग में भी सोना लगवाना. इसके चारों ओर तुम सोने की किनारी लगवाना.

  14. निर्गमन ३०:४लगभग १४९१ ई.पू.

    इसकी किनारियों के नीचे सोने के दो-दो कड़े लगवाना. और इसको इन डंडे के द्वारा उठाने के लिए ही दोनों तरफ कड़े लगवाना जो आमने-सामने हो.

  15. निर्गमन ३०:५लगभग १४९१ ई.पू.

    डंडे बबूल की लकड़ी से बनाकर उसमें सोना लगाना.

  16. निर्गमन ३०:६लगभग १४९१ ई.पू.

    वेदी को उस पर्दे के सामने रखना, जो साक्षी पट्टिया के संदूक के पास है, अर्थात् करुणासन के आगे जो साक्षी पत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुमसे मिला करूंगा.

  17. निर्गमन ३०:७लगभग १४९१ ई.पू.

    “अहरोन इसी वेदी पर सुगंधधूप जलाया करे, वह हर रोज सुबह दीये को ठीक करके फिर दिया जलाए.

  18. निर्गमन ३०:८लगभग १४९१ ई.पू.

    अहरोन शाम के समय जब दीयों को जलाए तब धूप भी जलाए; यह धूप याहवेह के सामने पीढ़ी से पीढ़ी तक लगातार जलाया जाए.

  19. निर्गमन ३०:९लगभग १४९१ ई.पू.

    तुम उस वेदी पर और किसी प्रकार की धूप न जलाना और न उस पर होमबलि अथवा अन्‍नबलि चढ़ाना तथा न तुम इस वेदी पर कोई पेय बलि उण्डेलना.

  20. निर्गमन ३०:१०लगभग १४९१ ई.पू.

    साल में एक बार अहरोन इस वेदी के सींगों पर प्रायश्चित किया करेगा. वह वर्ष में एक ही बार पीढ़ी से पीढ़ी तक पापबलि के लहू से प्रायश्चित किया करेगा. यह याहवेह के लिए परम पवित्र है.”

  21. निर्गमन ३०:११लगभग १४९१ ई.पू.

    याहवेह ने मोशेह से कहा

  22. निर्गमन ३०:१२लगभग १४९१ ई.पू.

    “जब तुम इस्राएलियों को गिनने लगो, और जिनकी गिनती हो चुकी हो वे अपने लिए याहवेह को प्रायश्चित दें ताकि गिनती करते समय कोई परेशानी न आ जाये.

  23. निर्गमन ३०:१३लगभग १४९१ ई.पू.

    हर एक व्यक्ति, जिसको गिना जा रहा है, वह व्यक्ति पवित्र स्थान की नाप के अनुसार याहवेह के लिए चांदी का आधा शेकेल दे. एक शेकेल बीस गेराह है.

  24. निर्गमन ३०:१४लगभग १४९१ ई.पू.

    हर एक पुरुष, जो बीस वर्ष से ऊपर का हो चुका है, और जिसकी गिनती की जा रही है, वह याहवेह को भेंट दे.

  25. निर्गमन ३०:१५लगभग १४९१ ई.पू.

    जब कभी तुम अपने प्रायश्चित के लिए याहवेह को भेंट दो तब न तो धनी व्यक्ति आधे शेकेल से ज्यादा दे और न गरीब आधे शेकेल से कम दे.