मुख्य सामग्री पर जाएँ

circa 1010–970 BC

The Reign of David

David unites the tribes, conquers Jerusalem, and establishes Israel's golden age—even through deep personal failure.

1,230 वचन · 2 पुस्तकें शामिल

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. 1 इतिहास २७:६लगभग १०१५ ई.पू.

    यह वही बेनाइयाह था जो तीस वीरों में से एक वीर सैनिक था. उसके बाद उसका पुत्र अम्मीज़ाबाद इस समूह के सेनापति के रूप में चुना गया.

  2. 1 इतिहास २७:७लगभग १०१५ ई.पू.

    चौथे महीने, योआब का भाई आसाहेल. उसके बाद उसका पुत्र ज़ेबादिया सेनापति बना. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  3. 1 इतिहास २७:८लगभग १०१५ ई.पू.

    पांचवें महीने, इज़हार का वंशज समहूथ. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  4. 1 इतिहास २७:९लगभग १०१५ ई.पू.

    छठे महीने, तकोआवासी इक्‍केश का पुत्र ईरा. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  5. 1 इतिहास २७:१०लगभग १०१५ ई.पू.

    सातवें महीने, पेलोन नगर से एफ्राईमवासी हेलेस, इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  6. 1 इतिहास २७:११लगभग १०१५ ई.पू.

    आठवें महीने, हुशाथी नगर का सिब्बेकाई. वह यहूदाह गोत्र के ज़ेरा वंश का सदस्य था. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  7. 1 इतिहास २७:१२लगभग १०१५ ई.पू.

    नवें महीने, बिन्यामिन गोत्र के क्षेत्र के अनाथोथ नगर से अबीएज़ेर. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  8. 1 इतिहास २७:१३लगभग १०१५ ई.पू.

    दसवें महीने, नेतोफ़ा नगर से माहाराई इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  9. 1 इतिहास २७:१४लगभग १०१५ ई.पू.

    ग्यारहवें महीने, एफ्राईम गोत्र के प्रदेश के पिराथोन नगर का बेनाइयाह. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  10. 1 इतिहास २७:१५लगभग १०१५ ई.पू.

    बारहवें महीने, नेतोफ़ा से हेल्दाई, जो ओथनीएल का वंशज था. इस टुकड़ी में 24,000 सैनिक थे.

  11. 1 इतिहास २७:१६लगभग १०१५ ई.पू.

    इस्राएल के गोत्रों का प्रबंधन: रियूबेन: ज़ीकरी का पुत्र एलिएज़र; शिमओन: माकाह का पुत्र शेपाथियाह;

  12. 1 इतिहास २७:१७लगभग १०१५ ई.पू.

    लेवी: केमुएल का पुत्र हशाबियाह; अहरोन: ज़ादोक;

  13. 1 इतिहास २७:१८लगभग १०१५ ई.पू.

    यहूदाह: राजा दावीद का एक भाई एलिहू; इस्साखार: मिखाएल का पुत्र ओमरी;

  14. 1 इतिहास २७:१९लगभग १०१५ ई.पू.

    ज़ेबुलून: ओबदयाह का पुत्र इशमाइया; नफताली: अज़रिएल का पुत्र येरीमोथ;

  15. 1 इतिहास २७:२०लगभग १०१५ ई.पू.

    एफ्राईम: अज़रियाह का पुत्र होशिया; पश्चिमी मनश्शेह: पेदाइयाह का पुत्र योएल;

  16. 1 इतिहास २७:२१लगभग १०१५ ई.पू.

    पूर्वी (गिलआद) मनश्शेह: ज़करयाह का पुत्र इद्दो; बिन्यामिन: अबनेर का पुत्र यआसिएल;

  17. 1 इतिहास २७:२२लगभग १०१५ ई.पू.

    दान: येरोहाम का पुत्र अज़रेल. ये थे इस्राएल के गोत्रों के प्रमुख.

  18. 1 इतिहास २७:२३लगभग १०१५ ई.पू.

    दावीद ने याहवेह की उस प्रतिज्ञा को याद करके, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस्राएल को आकाश के तारों के समान अनगिनत बना देंगे, गिनती में उन्हें शामिल नहीं किया था, जिनकी उम्र बीस साल या इससे कम थी.

  19. 1 इतिहास २७:२४लगभग १०१५ ई.पू.

    ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब ने उन्हें शामिल करना शुरू किया ही था, मगर इसे पूरा नहीं किया. फिर भी इसके लिए इस्राएल परमेश्वर के क्रोध का शिकार बन गया. वास्तविक गिनती राजा दावीद के इतिहास की पुस्तक में शामिल न की जा सकी.

  20. 1 इतिहास २७:२५लगभग १०१५ ई.पू.

    आदिएल का पुत्र अज़मावेथ राजा के राज भंड़ारों का अधीक्षक था. उज्जियाह का पुत्र योनातन छोटे नगरों के भंड़ारों, गांवों, खेतों और मीनारों का अधीक्षक था.

  21. 1 इतिहास २७:२६लगभग १०१५ ई.पू.

    केलुब का पुत्र एज़री कृषि—मजदूरों का अधीक्षक था.

  22. 1 इतिहास २७:२७लगभग १०१५ ई.पू.

    रामाह का शिमेई अंगूर के खेतों का अधीक्षक था. शेफ़ामवासी ज़ब्दी अंगूर के खेतों से आनेवाली दाखमधु की देखभाल और भंड़ारण करने का अधीक्षक था.

  23. 1 इतिहास २७:२८लगभग १०१५ ई.पू.

    गेदेर का बाल-हनन पश्चिमी पहाड़ी प्रदेश में जैतून और देवदार वृक्षों का अधीक्षक था. योआश जैतून के तेल के भंडारण का अधीक्षक था.

  24. 1 इतिहास २७:२९लगभग १०१५ ई.पू.

    शारोन का शितराई शारोन क्षेत्र में पशुओं का अधीक्षक था. अदलाई का पुत्र शाफात घाटियों में पशुओं का अधीक्षक था.

  25. 1 इतिहास २७:३०लगभग १०१५ ई.पू.

    इशमाएली व्यक्ति ओबिल ऊंटों का अधीक्षक था. मेरोनोथ का येहदेइया गधों का अधीक्षक था.