1 इतिहास ६:१६-४९
१६
लेवी के पुत्र: गेरशोम, कोहाथ और मेरारी.
१७
गेरशोम के पुत्रों के ये नाम है: लिबनी और शिमेई.
१८
कोहाथ के पुत्र: अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़िएल.
१९
मेरारी के पुत्र: माहली और मूशी. पिताओं के आधार पर लेवी वंशजों के कुल इस प्रकार है:
२०
गेरशोम के कुल: उसका पुत्र लिबनी, उसका पुत्र याहाथ, उसका पुत्र ज़िम्माह,
२१
उसका पुत्र योआह, उसका पुत्र इद्दो, उसका पुत्र ज़ेराह, उसका पुत्र येआथेराई.
२२
कोहाथ के पुत्र: उसका पुत्र अम्मीनादाब, उसका पुत्र कोराह, उसका पुत्र अस्सिर,
२३
उसका पुत्र एलकाना, उसका पुत्र एबीआसफ़, उसका पुत्र अस्सिर,
२४
उसका पुत्र ताहाथ, उसका पुत्र उरीएल, उज्जियाह उसका पुत्र, शाऊल उसका पुत्र.
२५
एलकाना के पुत्र ये थे: आमासाई, अहीमोथ,
२६
उसका पुत्र एकानाह, एलकाना के पुत्र थे ज़ोफ़ाई, उसका पुत्र नाहाथ,
२७
उसका पुत्र एलियाब, उसका पुत्र येरोहाम, उसका पुत्र एलकाना,
२८
शमुएल के पुत्र: उनका पहलौठा पुत्र योएल, दूसरा अबीयाह.
२९
मेरारी के पुत्र: माहली, उसका पुत्र लिबनी, उसका पुत्र शिमेई, उसका पुत्र उज्जाह,
३०
उसका पुत्र शिमिया, उसका पुत्र हाग्गियाह और उसका पुत्र असाइयाह.
३१
निम्न लिखित पुरुष वे हैं, जिन्हें दावीद ने याहवेह के भवन में संदूक की स्थापना के बाद आराधना में गाने की जवाबदारी सौंप रखी थी.
३२
ये येरूशलेम में शलोमोन द्वारा याहवेह का भवन बनाए जाने तक, मिलनवाले तंबू के सामने आराधना-संगीत के द्वारा सेवा करते थे. वे अपने पद के अनुसार ही यह सेवा किया करते थे.
३३
सेवा के लिए चुने गए उन व्यक्तियों और उनके पुत्रों के नाम इस प्रकार है: कोहाथ के पुत्रों में से: गायक, हेमान, जो योएल का पुत्र, शमुएल का पुत्र था,
३४
जो एलकाना का, जो येरोहाम का, जो एलिएल का, जो तौआह का,
३५
जो सूफ़ का, जो एलकाना का, जो माहाथ का, जो आमासाई का,
३६
जो एलकाना का, जो योएल का, जो अज़रियाह का, जो ज़ेफनियाह का,
३७
जो ताहाथ का, जो अस्सिर का, एबीआसफ़ का, जो कोराह का,
३८
जो इज़हार का, जो कोहाथ का, जो लेवी का, जो इस्राएल का पुत्र था.
३९
हेमान का सहकर्मी आसफ उसके दाएं पक्ष में खड़ा रहता था, जो वस्तुतः बेरेखियाह का पुत्र, शिमिया का पुत्र था.
४०
जो मिखाएल का पुत्र था, जो बासेइयाह का, जो मालखियाह का,
४१
जो एथनी का, जो ज़ेराह का, जो अदाइयाह का,
४२
जो एथन का, जो ज़िम्माह का, जो शिमेई का,
४३
जो याहाथ का, जो गेरशोम का, जो लेवी का पुत्र था.
४४
उनके बाएं पक्ष में उनके संबंधी, मेरारी-वंशज खड़े हुआ करते थे: कीशी का पुत्र एथन, जो अबदी का, जो मल्लूख का,
४५
जो हशाबियाह का, जो अमाज़्याह का, जो हिलकियाह का,
४६
जो आमज़ी का, जो बानी का, जो शेमर का,
४७
जो माहली का, जो मूशी का, जो मेरारी का, जो लेवी का पुत्र था.
४८
लेवी, उनके संबंधी, मिलनवाले तंबू और परमेश्वर के भवन संबंधी सेवा के लिए चुने गए थे.
४९
मगर अहरोन और उसके पुत्र वेदी पर होमबलि चढ़ाते और धूप वेदी पर धूप जलाते, परम पवित्र स्थान संबंधित कार्य और परमेश्वर के सेवक मोशेह के आदेश अनुसार इस्राएल के लिए प्रायश्चित किया करते थे.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.