Skip to content
1 इतिहास ६:१६-३०

लेवी के कुलों की विस्तृत वंशावलियाँ

1 इतिहास ६:१६-३०
१६
लेवी के पुत्र: गेरशोम, कोहाथ और मेरारी.
१७
गेरशोम के पुत्रों के ये नाम है: लिबनी और शिमेई.
१८
कोहाथ के पुत्र: अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़िएल.
१९
मेरारी के पुत्र: माहली और मूशी. पिताओं के आधार पर लेवी वंशजों के कुल इस प्रकार है:
२०
गेरशोम के कुल: उसका पुत्र लिबनी, उसका पुत्र याहाथ, उसका पुत्र ज़िम्माह,
२१
उसका पुत्र योआह, उसका पुत्र इद्दो, उसका पुत्र ज़ेराह, उसका पुत्र येआथेराई.
२२
कोहाथ के पुत्र: उसका पुत्र अम्मीनादाब, उसका पुत्र कोराह, उसका पुत्र अस्सिर,
२३
उसका पुत्र एलकाना, उसका पुत्र एबीआसफ़, उसका पुत्र अस्सिर,
२४
उसका पुत्र ताहाथ, उसका पुत्र उरीएल, उज्जियाह उसका पुत्र, शाऊल उसका पुत्र.
२५
एलकाना के पुत्र ये थे: आमासाई, अहीमोथ,
२६
उसका पुत्र एकानाह, एलकाना के पुत्र थे ज़ोफ़ाई, उसका पुत्र नाहाथ,
२७
उसका पुत्र एलियाब, उसका पुत्र येरोहाम, उसका पुत्र एलकाना,
२८
शमुएल के पुत्र: उनका पहलौठा पुत्र योएल, दूसरा अबीयाह.
२९
मेरारी के पुत्र: माहली, उसका पुत्र लिबनी, उसका पुत्र शिमेई, उसका पुत्र उज्जाह,
३०
उसका पुत्र शिमिया, उसका पुत्र हाग्गियाह और उसका पुत्र असाइयाह.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.