Skip to content
यहोशू १५:२०-६३

यहोशू १५:२०-६३

२०
यहूदाह गोत्र के कुलों का उनके परिवारों के अनुसार जो बंटवारा किया वे ये हैं:
२१
दक्षिण में एदोम की सीमा से लगे प्रदेश में यहूदाह गोत्र के कुलों को दिये गये नगर थे: कबज़ीएल, एदर तथा यागूर,
२२
कीनाह, दीमोनाह, अदआदाह,
२३
केदेश, हाज़ोर, यिथनान,
२४
ज़ीफ़, तेलेम, बालोथ,
२५
हाज़ोर हदत्ताह, केरिओथ-हेज़रोन अर्थात् हाज़ेर,
२६
अमाम, शेमा, मोलादाह,
२७
हाज़र-गद्दाह, हेशमोन, बेथ-पेलेट,
२८
हाज़र-शूआल, बेअरशेबा, बिज़योथयाह,
२९
बालाह, इय्यीम, एज़ेम,
३०
एलतोलद, कसील, होरमाह,
३१
ज़िकलाग, मदमन्‍नाह, सनसन्‍नाह,
३२
लबाओथ, शिलहीम, एइन तथा रिम्मोन; उनके गांवों सहित कुल उनतीस नगर.
३३
पश्चिम तलहटी में: एशताओल, ज़ोराह, अशनाह,
३४
ज़ानोहा, एन-गन्‍नीम, तप्पूआह, एनाम,
३५
यरमूथ, अदुल्लाम, सोकोह, अज़ेका,
३६
शअरयिम, अदीथयिम, गदेरा तथा गदेरोथायिम और उनके गांवों के साथ चौदह नगर.
३७
सेनान, हदाशा, मिगदल-गाद,
३८
दिलआन, मिज़पाह, योकथएल,
३९
लाकीश, बोत्सकथ, एगलोन,
४०
कब्बोन, लहमास, किथलीश,
४१
गदेरोथ, बेथ-दागोन, नामाह तथा मक्‍केदा; गांवों सहित सोलह नगर.
४२
लिबनाह, एतेर, आशान,
४३
यिफ्ताह, अशनाह, नज़ीब,
४४
काइलाह, अकज़ीब तथा मारेशाह और गांवों सहित नौ नगर.
४५
एक्रोन इसके गांवों तथा नगरों सहित;
४६
एक्रोन से लेकर समुद्र तक, अपने-अपने गांवों के साथ, जितने नगर अशदोद की ओर है;
४७
अशदोद तथा उसके समस्त गांवों का क्षेत्र; मिस्र की सरिता, भूमध्य सागर के तटवर्ती क्षेत्र से लेकर गांवों सहित अशदोद के नगर; गांवों सहित अज्जाह एवं उसके नगर.
४८
पर्वतीय क्षेत्र में: शामीर, यत्तिर, सोकोह,
४९
दन्‍नाह, किरयथ-सन्‍नाह अर्थात् दबीर,
५०
अनाब, एशतमोह, अनीम,
५१
गोशेन, होलोन तथा गिलोह; गांवों सहित ग्यारह नगर.
५२
अरब, दूमाह, एशआन,
५३
यानूम, बेथ-तप्पूआह, अफेकाह,
५४
हूमटा, किरयथ-अरबा अर्थात् हेब्रोन तथा ज़ीओर; गांवों सहित नौ नगर.
५५
माओन, कर्मेल, ज़ीफ़, युताह,
५६
येज़्रील, योकदआम, ज़ानोहा,
५७
कयीन, गिबियाह तथा तिमनाह; इनके गांवों सहित दस नगर.
५८
हलहूल, बेथ-त्सूर, गेदोर,
५९
माराथ, बेथ-अनोथ, एलतेकोन; इनके गांवों सहित छः नगर.
६०
किरयथ-बाल अर्थात् किरयथ-यआरीम तथा रब्बाह, इनके गांवों सहित दो नगर.
६१
निर्जन प्रदेश में: बेथ-अराबाह, मिद्दीन, सकाकाह,
६२
निबशान, लवण का नगर तथा एन-गेदी; इनके गांवों सहित छः नगर जो.
६३
यहूदाह गोत्रज येरूशलेम के ही रहनेवाले यबूसियों को निकाल न सके. इस कारण यबूसी अब तक यहूदाह गोत्रजों के साथ हैं.
Settings

Reading Style

Typeface

Font Size 19px

Options