कालेब के अन्य वंशज
४२
येराहमील के भाई कालेब के पुत्र: उसका पहलौठा मेषा, जो ज़ीफ़ का पिता था, और दूसरा मारेशाह हेब्रोन का.
४३
हेब्रोन के पुत्र: कोराह, तप्पूआह, रेकेम और शेमा.
४४
रेहाम का पिता था शेमा, जो योरकिअम का पिता था, और रेकेम शम्माई का पिता था.
४५
शम्माई का पुत्र था माओन; माओन बेथ-त्सूर का पिता था.
४६
कालेब की उप-पत्नी एफाह ने, हारान, मोत्सा और गज्ज़ा को जन्म दिया, और हारान गज्ज़ा का पिता हुआ.
४७
याहदाई के पुत्र: रेगेम, योथाम, गेशन, पेलेत, एफाह और शाफ़.
४८
कालेब की उप-पत्नी माकाह ने, शेबर और तिरहाना को जन्म दिया.
४९
उसने शाफ़ को भी जन्म दिया, जो मदमन्नाह का पिता था और शेवा को भी, जो मकबेनाह और गिबिया का पिता था. कालेब की पुत्री का नाम अक्सा था.
५०
ये सभी कालेब के वंश के थे. एफ़राथाह के पहलौठे हूर के पुत्र: किरयथ-यआरीम का पिता शोबल,
५१
बेथलेहेम का पिता सालमा और बेथ-गादर का पिता हारेफ़
५२
किरयथ-यआरीम के पिता शोबल के अन्य पुत्र भी थे हारोएह: मेनुहोथ नगरवासियों का आधा भाग,
५३
और किरयथ-यआरीम नगर के परिवार: इथरी, पुथी, शुमार्था और मिशराई. इन्हीं से सोराही और एशताओली वंश के लोग पैदा हुए.
५४
सालमा के पुत्र: बेथलेहेम, नेतोफ़ाथी, अतारोथ-बेथ-योआब और आधे सोरि मानाहाथी,
५५
याबेज़ नगरवासी शास्त्रियों के वंशज: तीराही, शिमियाथी और सुकाथी. ये केनी जाति के वे लोग हैं, जो हम्माथ से आए थे, जो रेखाब वंश का मूल था.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.