येराहमील की वंशावली
२५
हेज़रोन के पहलौठे येराहमील के पुत्र थे: पहलौठा राम, इसके बाद बूना, औरेन, ओज़ेम और अहीयाह.
२६
येराहमील की एक अन्य पत्नी भी थी, जिसका नाम था अटाराह; जो ओनम की माता थी.
२७
येराहमील के पहलौठे राम के पुत्र: माअज़, यामिन और एकर.
२८
ओनम के पुत्र: शम्माई और यादा. शम्माई के पुत्र: नादाब और अबीशूर.
२९
अबीशूर की पत्नी का नाम था अबीहाइल, जिससे आहबान और मोलिद का जन्म हुआ.
३०
नादाब के पुत्र: सेलेद और अप्पाईम. सेलेद निःसंतान ही मर गया.
३१
अप्पाईम का पुत्र: इशी था, इशी का शेशान, शेशान का अहलाई.
३२
शम्माई के भाई यादा के पुत्र: येथेर और योनातन थे. येथेर निःसंतान ही चल बसा.
३३
योनातन के पुत्र थे: पेलेथ और ज़ाज़ा. ये थे येराहमील के वंशज.
३४
शेशान के कोई पुत्र न हुआ, उसके सिर्फ पुत्रियां ही पैदा हुईं. शेशान का यारहा नामक एक मिस्री दास था.
३५
शेशान ने अपनी पुत्री का विवाह अपने इसी दास से कर दिया. जिससे अत्तई का जन्म हुआ.
३६
अत्तई नाथान का पिता था, नाथान ज़ाबाद का,
३७
ज़ाबाद एफलाल का, एफलाल ओबेद का पिता था.
३८
ओबेद येहू का, और येहू अज़रियाह का.
३९
अज़रियाह हेलेस का, और हेलेस एलासाह का.
४०
एलासाह सिसमाई का, और सिसमाई शल्लूम का.
४१
शल्लूम येकामियाह का, और येकामियाह एलीशामा का.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.