Skip to content
1 इतिहास २:१८-२४

हेज़रोन के पुत्र कालेब के वंशज

1 इतिहास २:१८-२४
१८
हेज़रोन के पुत्र कालेब को उसकी पत्नी अत्सूबा और येरिओथ से ये पुत्र पैदा हुए: येशर, शोबाब और अर्दोन.
१९
जब अत्सूबा की मृत्यु हुई, कालेब ने एफ़राथा से विवाह कर लिया, जिसने हूर को जन्म दिया.
२०
हूर उरी का पिता हुआ और उरी बसलेल का.
२१
इसके बाद में हेज़रोन ने माखीर की पुत्री से संबंध बनाया, माखीर गिलआद का पिता था. उसने साठ वर्ष की उम्र में उससे विवाह किया और उससे सेगूब का जन्म हुआ.
२२
सेगूब याईर का पिता हुआ, जो गिलआद में तेईस नगरों का स्वामी था.
२३
(किंतु गेशूर और अराम ने हव्वोथ-याईर, केनाथ और इन क्षेत्रों के साठ गांव इनसे छीन लिए.) ये सभी गिलआद के पिता माखीर के वंश के थे.
२४
कालेब-एफ़राथा में हेज़रोन की मृत्यु के बाद हेस्रोन की पत्नी अबीयाह ने अशहूर को जन्म दिया, जो तकोआ का पिता था.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.