पेरेज़ से दावीद तक की वंशावली
९
हेज़रोन के पुत्र, जो उसे पैदा हुए: येराहमील, राम और क़ेलब.
१०
राम पिता था अम्मीनादाब का और अम्मीनादाब नाहशोन का, जो यहूदाह के पुत्रों का नायक हुआ;
११
नाहशोन पिता था सालमा का, सालमा बोअज़ का,
१२
बोअज़ ओबेद का, ओबेद, यिशै का.
१३
येस्सी का पहलौठा था एलियाब, दूसरा अबीनादाब, तीसरा शिमिया,
१४
चौथा नेथानेल, पांचवा रद्दाई,
१५
छठवां ओज़ेम और सातवां दावीद.
१६
उनकी बहनें थी, ज़ेरुइयाह और अबीगइल. ज़ेरुइयाह के तीन पुत्र थे अबीशाई, योआब और आसाहेल.
१७
अबीगइल ने अमासा को जन्म दिया. जिसका पिता था इशमाएली मूल का येथेर.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.