Skip to content

Shem के बारे में बाइबल के वचन

81 वचन · 4 पहलू

प्रमुख बाइबल वचन

पुस्तक के अनुसार छाँटें
  1. नोहा के 500 वर्ष की आयु में शेम, हाम तथा याफेत का जन्म हुआ.

  2. उनके तीन पुत्र थे शेम, हाम तथा याफेत.

  3. ठीक उसी दिन नोहा, उनके पुत्र शेम, हाम तथा याफेत, नोहा की पत्नी तथा उनकी तीनों बहुएं जहाज़ में चले गए.

  4. जहाज़ से नोहा के साथ उनके पुत्र शेम, हाम तथा याफेत बाहर आये. (हाम कनान का पिता था.)

  5. शेम तथा याफेत ने एक वस्त्र लिया, और दोनों ने उल्टे पांव चलते हुए अपने पिता के नंगे देह को ढक दिया. इस समय उनके मुख विपरीत दिशा में थे, इसलिये उन्होंने अपने पिता के नंगेपन को न देखा.

  6. जब नोहा का नशा उतर गया तब उन्हें पता चला कि उनके छोटे बेटे ने उनके साथ क्या किया है.

  7. और नोहा ने कहा, “शापित है कनान! वह अपने भाइयों के दासों का भी दास होगा.”

  8. नोहा ने यह भी कहा, “धन्य हैं याहवेह, शेम के परमेश्वर! कनान शेम का ही दास हो जाए.

  9. परमेश्वर याफेत के वंश को विस्तृत करे; वह शेम के तंबुओं में रहे, और कनान उसका दास हो जाए.”

  10. शेम, हाम और याफेत नोहा के पुत्र थे, जलप्रलय के बाद इनकी संतान पैदा हुईं.

  11. शेम याफेत के बड़े भाई थे; वे एबर के वंश के गोत्रपिता हुए.

  12. शेम के पुत्र: एलाम, अशहूर, अरफाक्साद, लूद तथा अराम थे.

  13. अराम के पुत्र: उज़, हूल, गेथर तथा माश थे.

  14. अरफाक्साद शेलाह का पिता था, शेलाह एबर का.

  15. एबर के दो पुत्र हुए: एक का नाम पेलेग अर्थात् बांटना, क्योंकि उनके समय में पृथ्वी का बंटवारा हुआ. उनके भाई का नाम योकतान था.

  16. योकतान के पुत्र: अलमोदाद, शेलेफ, हासारमेबेथ, जेराह,

  17. हादरोम, उजाल, दिखलाह,

  18. ओबाल, अबीमाएल, शीबा,

  19. ओफीर, हाविलाह और योबाब. ये सभी योकतान के पुत्र थे.

  20. (ये जहां रहते थे, वहां की सीमा मेषा से लेकर पूर्व के पहाड़ के सेफार तक थी.)

  21. ये सभी अपने गोत्रों, भाषाओं, देशों तथा राष्ट्रों के अनुसार शेम वंश के थे.

  22. शेम के वंश का विवरण यह है: जलप्रलय के दो साल बाद अरफाक्साद का जन्म हुआ तब शेम 100 साल के थे.

  23. अरफाक्साद के जन्म के बाद शेम 500 वर्ष और जीवित रहे. इनके अतिरिक्त उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.

  24. जब अरफाक्साद 35 साल के हुए, तब शेलाह का जन्म हुआ.

  25. शेलाह के जन्म के बाद अरफाक्साद 403 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.