Marriage के बारे में बाइबल के वचन: Jesus present at
Jesus present at पर वचन
तीसरे दिन गलील प्रदेश के काना नगर में एक विवाहोत्सव था. मसीह येशु की माता वहां उपस्थित थी.
मसीह येशु और उनके शिष्य भी वहां आमंत्रित थे.
जब वहां दाखरस कम पड़ने लगा तो मसीह येशु की माता ने उनसे कहा, “उनका दाखरस समाप्त हो गया है.”
इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “हे स्त्री, इससे आपका और मेरा क्या संबंध? मेरा समय अभी नहीं आया है.”
उनकी माता ने सेवकों से कहा, “जो कुछ वह तुमसे कहें, वही करो.”