Aaron के बारे में बाइबल के वचन: Descendants of
Descendants of पर वचन
अहरोन ने अम्मीनादाब की पुत्री, नाहशोन की बहन एलिशेबा से विवाह किया, जिसने नादाब, अबीहू, एलिएज़र तथा इथामार को जन्म दिया.
अहरोन के पुत्र एलिएज़र ने पुतिएल की पुत्री से विवाह किया, जिससे फिनिहास पैदा हुए. ये लेवी वंश के कुलों के मुखिया थे.
अमराम की संतान: अहरोन, मोशेह और मिरियम. अहरोन के पुत्र: नादाब, अबीहू, एलिएज़र और इथामार.
एलिएज़र पिता था फिनिहास का, फिनिहास अबीशुआ का,
अबीशुआ बुक्की का, बुक्की उज्जी का,
उज्जी ज़ेराइयाह का, ज़ेराइयाह मेराइओथ का,
मेराइओथ अमरियाह का, अमरियाह अहीतूब का,
अहीतूब सादोक का सादोक अहीमाज़ का,
अहीमाज़ अज़रियाह का, अज़रियाह योहानन का,
योहानन अज़रियाह का पिता था. यह वही अज़रियाह था, जिसने येरूशलेम में शलोमोन द्वारा बनाए गए भवन में पौरोहितिक सेवा की थी.
अज़रियाह अमरियाह का, अमरियाह अहीतूब का,
अहीतूब सादोक का, सादोक शल्लूम का,
शल्लूम हिलकियाह का, हिलकियाह अज़रियाह का,
अज़रियाह सेराइयाह का, सेराइयाह यहोत्सादाक का,
जब याहवेह ने नबूकदनेज्ज़र द्वारा यहूदिया और येरूशलेम को बंधुआई में भेजा, तब यहोत्सादाक भी बंधुआई में ले जाया गया:
ये अहरोन के वंशज थे: उसका पुत्र एलिएज़र, उसका पुत्र फिनिहास, उसका पुत्र अबीशुआ,
उसका पुत्र बुक्की, उसका पुत्र उज्जी, ज़ेराइयाह.
उसका पुत्र मेराइओथ, उसका पुत्र अमरियाह, उसका पुत्र अहीतूब,
उसका पुत्र सादोक और उसका पुत्र अहीमाज़ था.