Jair के बारे में बाइबल के वचन
प्रमुख बाइबल वचन
उसके बाद गिलआदवासी याईर का उदय हुआ. उसने बाईस वर्ष इस्राएल पर शासन किया.
उसके तीस पुत्र थे, जो तीस गधों पर यात्रा करते थे. गिलआद प्रदेश में तीस नगर उनके अधिकार में थे. जो आज तक हव्वोथ-याईर नाम से मशहूर हैं.
याईर की मृत्यु होने पर उसे कामोन में गाड़ा गया.
सेगूब याईर का पिता हुआ, जो गिलआद में तेईस नगरों का स्वामी था.
(किंतु गेशूर और अराम ने हव्वोथ-याईर, केनाथ और इन क्षेत्रों के साठ गांव इनसे छीन लिए.) ये सभी गिलआद के पिता माखीर के वंश के थे.