Skip to content
गणना ७:१६-४०

गणना ७:१६-४०

१६
पापबलि के लिए एक बकरा;
१७
मेल बलि के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे तथा पांच एक वर्ष के नर मेमने. यही अम्मीनादाब के पुत्र नाहशोन द्वारा चढ़ाई गई भेंट थी.
१८
दूसरे दिन इस्साखार गोत्र के प्रधान ज़ुअर के पुत्र नेथानेल ने भेंट चढ़ाई.
१९
उसकी भेंट यह थी: एक सौ तीस शेकेल की एक चांदी की परात, सत्तर शेकेल की एक चांदी की कटोरी; ये दोनों ही पवित्र स्थान की तौल के शेकेल के अनुसार थे. इन दोनों ही में अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ मैदा भरा था;
२०
सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
२१
होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
२२
पापबलि के लिए एक बकरा;
२३
मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, एक वर्ष के पांच नर मेमने. यह थी ज़ुअर के पुत्र नेथानेल द्वारा चढ़ाई गई भेंटें.
२४
तीसरे दिन ज़ेबुलून के गोत्र से हेलोन के पुत्र एलियाब ने भेंटें चढ़ाईं.
२५
उसने पवित्र स्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल की चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल की चांदी की कटोरी में अन्‍नबलि के लिए तेल मिला हुआ मैदा;
२६
सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
२७
होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक वर्ष का एक नर मेमना;
२८
पापबलि के लिए एक बकरा;
२९
मेल बलि के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक वर्ष के पांच नर मेमने भेंट किए. यह सब हेलोन के पुत्र एलियाब ने भेंट किए.
३०
चौथे दिन शेदेउर के पुत्र एलिज़ुर ने जो रियूबेन गोत्र का प्रधान था, अपनी भेंटे चढ़ाई.
३१
उसने पवित्र स्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल की चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल का चांदी का कटोरा और इन दोनों ही में ज़ैतून के तेल मिला हुआ महीन आटा,
३२
सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
३३
होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;
३४
पापबलि के लिए एक बकरा;
३५
मेल बलि चढ़ाने के लिए दो बछड़े, पांच मेढ़े, पांच बकरे, और एक वर्ष के पांच नर मेमने चढ़ाए. शेदेउर के पुत्र एलिज़ुर द्वारा यह भेंट चढ़ाई गई.
३६
पांचवें दिन ज़ुरीशद्दाय के पुत्र शेलुमिएल ने जो शिमओन गोत्र का प्रधान था, उसने भेंट चढ़ाई.
३७
उसने पवित्र स्थान की तौल के अनुसार एक सौ तीस शेकेल चांदी की परात तथा सत्तर शेकेल की चांदी की कटोरी में अन्‍नबलि के रूप में तेल मिला हुआ मैदा,
३८
सुगंधित धूप से भरा हुआ दस शेकेल सोने का धूपदान;
३९
होमबलि के लिए एक बछड़ा, एक मेढ़ा, एक, एक वर्ष का नर मेमना;
४०
पापबलि के लिए एक बकरा;

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.