उत्पत्ति ५:२१-२७
२१
जब हनोख 65 वर्ष के हुए, तब मेथुसेलाह का जन्म हुआ.
२२
मेथुसेलाह के जन्म के बाद हनोख 300 वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलते रहे. उसके अन्य पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए.
२३
हनोख कुल 265 साल जीवित रहे.
२४
हनोख परमेश्वर के साथ साथ चलते रहे. और वे नहीं रहे, क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें अपने पास उठा लिया.
२५
जब मेथुसेलाह 187 वर्ष के हुए, तब लामेख का जन्म हुआ.
२६
लामेख के जन्म के बाद, मेथुसेलाह 782 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए.
२७
जब मेथुसेलाह कुल 969 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.