Skip to content
1 इतिहास ७:१४-१९

मनश्शेह के परिवार

1 इतिहास ७:१४-१९
१४
मनश्शेह के पुत्र: उसकी अरामी उप-पत्नी से पैदा पुत्र अस्रीएल. उसी से पैदा हुआ गिलआद का पिता माखीर.
१५
माखीर ने हुप्पिम और शुप्पिम का विवाह कर दिया. उसकी बहन का नाम माकाह था और दूसरी बहन का नाम था ज़लोफेहाद. ज़लोफेहाद ने पुत्रियों को जन्म दिया.
१६
माखीर की पत्नी माकाह ने एक पुत्र को जन्म दिया, उसने जिसका नाम रखा, पेरेश. उसके भाई का नाम था शेरेष. पेरेश के पुत्र उलाम और रेकेम.
१७
उलाम का पुत्र था: बेदान. ये सभी गिलआद के पुत्र, माखीर के पोते और मनश्शेह के परपोते थे.
१८
माखीर की बहन हम्मोलेखेत ने इशहोद, अबीएज़ेर और महलाह को जन्म दिया.
१९
शेमीदा के पुत्र थे: अहीयान, शेकेम, लीखी और आनियम.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.