बिन्यामिन और नफताली के वंश
६
बिन्यामिन के तीन पुत्र: बेला, बेकेर और येदिआएल.
७
बेला के पांच पुत्र: एज़बोन, उज्जी, उज्ज़िएल, येरीमोथ और ईरी: ये अपने पिता के परिवार के प्रमुख थे. वंशावली लेखा के अनुसार ये 22,034 सभी वीर योद्धा थे.
८
बेकेर के पुत्र: ज़ेमिराह, योआश, एलिएज़र, एलिओएनाइ, ओमरी, येरेमोथ, अबीयाह, अनाथोथ और अलेमेथ. ये सभी बेकेर के पुत्र थे.
९
इनका नामांकन इनकी पीढ़ी के अनुसार वंशावली में किया गया है. ये अपने पूर्वजों के परिवार में नायक रहे. इन वीर योद्धाओं की संख्या 20,200 थी.
१०
येदिआएल का पुत्र: बिलहान. बिलहान के पुत्र: येऊश, बिन्यामिन, एहूद, केनानाह, ज़ेथान, तरशीश और अहीशाहार.
११
उनके पिता के परिवार के प्रमुखों के अनुसार ये येदिआएल के पुत्र हुए. ये सभी शूर योद्धा थे, संख्या में 17,200. ये सभी युद्ध के लिए निपुण थे.
१२
ईर के पुत्र थे शुप्पिम और हुप्पिम. अहेर का पुत्र था हुषीम.
१३
नफताली के पुत्र: याहत्सिएल, गूनी, येसेर और शल्लूम ये सभी बिलहाह से उत्पन्न पुत्र थे.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.