உள்ளடக்கத்திற்குச் செல்க
1 इतिहास ७:१-५

इस्साकार के वंशज

1 इतिहास ७:१-५
इस्साखार के पुत्र: तोला, पुआह, याशूब और शिम्रोन—चार पुत्र.
तोला के पुत्र: उज्जी, रेफ़ाइयाह, येरिएल, याहमाई, इबसाम और शमुएल ये अपने पूर्वजों के परिवारों के प्रधान थे. तोला के पुत्र अपनी पीढ़ी में वीर योद्धाओं के रूप में मशहूर थे. दावीद के शासनकाल में इनकी संख्या 22,600 आंकी गई थी.
उज्जी का पुत्र: यिज़राहियाह था. यिज़राहियाह के पुत्र: मिखाएल, ओबदिया, योएल, इश्शियाह; ये पांचों ही प्रधान थे.
उस पीढ़ी में उनके साथ उनके पूर्वजों के गोत्र के अनुसार युद्ध के लिए सेना की टुकड़िया तैयार थी, जिनकी संख्या 36,000 थी. इस संख्या का कारण था उनकी अनेक पत्नियां और उनसे पैदा अनेक पुत्र.
इस्साखार के सभी परिवारों में सभी संबंधी वीर योद्धा थे. उनका लेखा वंशावली में रखा गया है. ये कुल 87,000 योद्धा थे.
Settings

Reading Style

Typeface

Font Size 19px

Reading Width 45 chars

Options