1 इतिहास २४:५-२९
५
पासा फेंकने की प्रथा के द्वारा इन सभी का बंटवारा किया गया था; बिना किसी भेद-भाव के सभी का, क्योंकि वे मंदिर के, हां, परमेश्वर के लिए चुने गए अधिकारी थे. ये दोनों ही एलिएज़र और इथामार-वंशज थे.
६
लेवियों में से नेथानेल के पुत्र शेमायाह ने राजा, शासकों, पुरोहित सादोक, अबीयाथर के पुत्र अहीमेलेख और पुरोहितों के घरानों और लेवियों के सामने इन्हें लिख लिया. एक घराना एलिएज़र के लिए और एक घराना इथामार के लिए लिखा गया.
७
इस प्रक्रिया से पहला पासा यहोइयारिब के लिए, दूसरा येदाइयाह के लिए,
८
तीसरा हारिम के लिए, चौथा सेओरिम के लिए,
९
पांचवां मालाखियाह के लिए, छठा मियामिन के लिए,
१०
सातवां हक्कोज़ के लिए, आठवां अबीयाह के लिए,
११
नवां येशुआ के लिए, दसवां शेकानियाह के लिए,
१२
ग्यारहवां एलियाशिब के लिए, बारहवां याकिम के लिए,
१३
तेरहवां हुप्पाह के लिए, चौदहवां येशेबियाब के लिए,
१४
पन्द्रहवां बिलगाह के लिए, सोलहवां इम्मर के लिए,
१५
सत्रहवां हेज़ीर के लिए, अठारहवां हापीज़ीज़ के लिए,
१६
उन्नीसवां पेथाइयाह के लिए, बीसवां यहेजकेल के लिए,
१७
इक्कीसवां याकिन के लिए, बाईसवां गामुल के लिए,
१८
तेईसवां देलाइयाह के लिए और चौबीसवां माजियाह के लिए निकला.
१९
जब ये अपने पूर्वज अहरोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार याहवेह के भवन में आए, उन्हें सेवा के लिए ये ही पद सौंपे गए थे-ठीक जैसा आदेश उन्हें याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने दिया था.
२०
इनके अलावा लेवी के अन्य वंशजों का लेखा इस प्रकार है: अमराम के पुत्रों में से शेबुएल; शेबुएल के पुत्रों में से येहदेइया.
२१
रेहाबिया के पुत्रों में से इश्शियाह, जो जेठा भी था.
२२
इज़हारियों के वंशजों में से शेलोमोथ; शेलोमोथ के वंशजों में से याहाथ.
२३
हेब्रोन के पुत्र थे येरिया: जो जेठा भी था, अमरियाह छोटा था, याहाज़िएल तीसरा और येकामियम चौथा.
२४
उज्ज़िएल के पुत्रों में से मीकाह; मीकाह के पुत्रों में से शामीर.
२५
मीकाह का भाई था इश्शियाह; इश्शियाह के पुत्रों में से ज़करयाह.
२६
मेरारी के पुत्र माहली और मूशी; यआत्सियाह का पुत्र बेनो,
२७
मेरारी के पुत्र: बेनो, शोहाम, ज़क्कूर और इबरी, जो यआत्सियाह से थे.
२८
माहली से एलिएज़र, जिसके कोई संतान न हुई.
२९
कीश से कीश के पुत्र थे: येराहमील.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.