Skip to content
1 इतिहास १:२५-४९

1 इतिहास १:२५-४९

२५
एबर, पेलेग, रेउ,
२६
सेरुग, नाहोर, तेराह,
२७
अब्राम (अर्थात् अब्राहाम).
२८
अब्राहाम के पुत्र थे: यित्सहाक और इशमाएल.
२९
उनकी वंशावली इस प्रकार है: इशमाएल का पहलौठा था: नेबाइयोथ और दूसरे पुत्र थे, केदार, अदबील, मिबसाम,
३०
मिशमा, दूमाह, मास्सा, हदद, तेमा,
३१
येतुर, नाफिश और केदेमाह. ये इशमाएल के पुत्र थे.
३२
केतुराह जो अब्राहाम की रखैल थी, उसके पुत्र थे: ज़िमरान, योकशान, मेदान, मिदियान, इशबक और शुआह. योकशान के पुत्र थे, शीबा और देदान.
३३
मिदियान के पुत्र: एफाह, एफ़र, हनोख, अविदा तथा एलदाह थे. ये सब केतुराह से पैदा हुए थे.
३४
अब्राहाम यित्सहाक के पिता थे. यित्सहाक के पुत्र थे: एसाव और इस्राएल.
३५
एसाव के पुत्र थे: एलिफाज़, रियुएल, योउश, यालम और कोराह.
३६
एलिफाज़ के पुत्र थे: तेमान, ओमर, ज़ेफो, गाताम, केनाज़; तिम्ना और अमालेक.
३७
रियुएल के पुत्र थे: नाहाथ, ज़ेराह, शम्माह और मिज्जाह.
३८
सेईर के पुत्र थे: लोतन, शोबल, ज़िबेओन, अनाह, दिशोन, एज़र और दिशान.
३९
लोतन के पुत्र: होरी और होमाम. लोतन की बहन का नाम तिम्ना था.
४०
शोबल के पुत्र थे: अलवान, मानाहाथ, एबल, शेफो और ओनम. ज़िबेओन के पुत्र: अइयाह और अनाह.
४१
अनाह का पुत्र था दिशोन. दिशोन के पुत्र: हेमदान, एशबान, इथरान और चेरन.
४२
एज़र के पुत्र: बिलहान, त्सावन और आकन. दिशान के पुत्र: उज़ और अरान.
४३
इसके पहले कि इस्राएल पर किसी राजा का शासन होता, एदोम देश पर राज्य करनेवाले राजा ये थे: बेओर का पुत्र बेला, उसके द्वारा शासित नगर का नाम था दिनहाबाह.
४४
बेला के मरने के बाद, उसके स्थान पर बोज़राहवासी ज़ेराह का पुत्र योबाब राजा बना.
४५
योबाब के मरने के बाद, उसके स्थान पर तेमानियों के देश का व्यक्ति हुशम राजा बना.
४६
हुशम के मरने के बाद, उसके स्थान पर बेदद का पुत्र हदद राजा बना. उसने मोआब देश में मिदियानी सेना को हरा दिया. उसके द्वारा शासित नगर का नाम था आविथ.
४७
हदद के मरने के बाद, उसके स्थान पर मसरेकाह का सामलाह राजा बना.
४८
सामलाह के मरने के बाद, फरात नदी पर बसे रेहोबोथ का निवासी शाऊल उनके स्थान पर राजा बना.
४९
शाऊल के मरने के बाद, उसके स्थान पर अखबोर का पुत्र बाल-हनन राजा बना.

बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.