रूबेन, शिमोन और गाद की जनगणना
५
इस्राएल का पहलौठा, रियूबेन, रियूबेन के पुत्र हनोख से हनोखी परिवार; पल्लू से पल्लुई परिवार;
६
हेज़रोन से हेज़रोनी परिवार; कारमी से कारमी परिवार;
७
रियूबेन के परिवार में यह ही परिवार समूह थे, और इनसे जो गिने गये वे 43,730 थे.
८
पल्लू का पुत्र एलियाब था,
९
एलियाब के तीन पुत्र थे—नमूएल, दाथान और अबीराम. याद रखो कि दाथान और अबीराम वे दो नेता थे, जो मोशेह और अहरोन के विरोधी हो गए थे. वे कोराह के अनुयायी थे और कोराह याहवेह का विरोधी हो गया था.
१०
वही समय था जब भूमि विभाजित हो गई थी और कोराह एवं उसके सभी अनुयायियों को निगल गई थी. कुल दो सौ पचास पुरुष मर गये थे. यह इस्राएल के सभी लोगों के लिए एक संकेत और चेतावनी थी.
११
किंतु कोराह के सारे वंशज नहीं मरे.
१२
शिमओन के गोत्र के ये परिवार थे: नमूएल से नमूएल के परिवार; यामिन से यामिन परिवार; याकिन से याकिन परिवार;
१३
ज़ेराह से जेराही परिवार; शाऊल से शाऊल परिवार.
१४
शिमओन के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें कुल 22,200 पुरुष थे.
१५
गाद के परिवार समूह के ये परिवार हैं: ज़ेफोन से ज़ेफोन परिवार; हग्गी से हग्गी परिवार; शूनी से शूनी परिवार;
१६
ओजनी से ओजनी परिवार; एरी से एरी परिवार;
१७
अरोद से अरोद परिवार; अरेली से अरेली परिवार;
१८
गाद के परिवार समहू के वे परिवार थे; इनमें कुल 40,500 पुरुष थे.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.
Settings