यहूदा, इस्साकार और जबूलून की जनगणना
१९
यहूदाह के दो पुत्र एर और ओनान, कनान में मर गए थे.
२०
यहूदाह के परिवार समूह के ये परिवार हैं: शेलाह से शेलाह परिवार; पेरेज़ से पेरेज़ परिवार; ज़ेराह से ज़ेराह परिवार;
२१
पेरेज़ के ये परिवार हैं: हेज़रोन से हेज़रोनी परिवार; हामुल से हामूली परिवार.
२२
यहूदाह के परिवार समूह के वे परिवार थे. इनके कुल पुरुषों की संख्या 76,500 थी.
२३
इस्साखार के परिवार समूह के परिवार ये थे: तोला से तोला परिवार; पुव्वाह से पुव्वा परिवार;
२४
याशूब से याशूब परिवार; शिम्रोन से शिम्रोन परिवार;
२५
इस्साखार के परिवार समूह के वे परिवार थे; इनमें कुल पुरुषों की संख्या 64,300 थी.
२६
ज़ेबुलून के परिवार समूह के परिवार ये थे: सेरेद से सेरेद परिवार; एलोन से एलोन परिवार; याहलील से याहलील परिवार;
२७
ज़ेबुलून के परिवार समूह के वे परिवार थे; इनमें कुल पुरुषों की संख्या 60,500 थी.
बाइबल पाठ: Biblica® Open Hindi Contemporary Version™, © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. · CC BY-SA 4.0“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc., used with permission.
Settings